Samsung Galaxy J4+ और Galaxy J6+ के बारे में जानकारी लीक

Samsung Galaxy J6+ और Galaxy J4+ को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ब्रांड के इन दोनों स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी पोर्टल पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 सितंबर 2018 17:03 IST
ख़ास बातें
  • Bluetooth SIG की वेबसाइट पर सैमसंग के दोनों फोन लिस्ट
  • Samsung Galaxy A सीरीज़ के नए फोन के बारे में पता चला
  • संभव है कि यह Samsung Galaxy A8 (2019) या Galaxy A7 (2018) हो
Samsung Galaxy J6+ और Galaxy J4+ को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ब्रांड के इन दोनों स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी पोर्टल पर लिस्ट किया गया है। Samsung इन फोन से जल्द ही पर्दा उठा सकती है। फिलहाल, सैमसंग के इन फोन को भारत में लाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। इन दो फोन को SM-J610 और SM-J415 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। वहीं, सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ की एक नए फोन की झलक कंपनी की स्पेनिश वेबसाइट पर मिली है। संभव है कि इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy J6+ और Galaxy J4+ को Bluetooth SIG की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके बारे में सबसे पहले जानकारी डच ब्लॉग Galaxy Club ने दी। SM-J610F मॉडल नंबर वाला फोन (Galaxy J6+) सिंगल और डुअल सिम वेरिएंट में आएगा। पहले इस फोन को Samsung Galaxy J6 Prime नाम से बुलाए जाने के दावे किए जा रहे थे। वहीं, Galaxy J4+ को Galaxy J4 Prime का नाम मिलने की उम्मीद थी। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेंगे। इनमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। दोनों ही फोन को सबसे पहले हॉलैंड और वियतनाम में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

Galaxy Club की एक अलग रिपोर्ट में Samsung Galaxy A सीरीज़ के स्मार्टफोन का ज़िक्र है। इसका मॉडल नंबर SM-A750N है और फोन को सैमसंग स्पेन की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। फिलहाल, स्पेसिफिकेशन, कीमत और डिज़ाइन को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। संभव है कि यह Samsung Galaxy A8 (2019) या Galaxy A7 (2018) हो।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में Samsung के मोबाइल चीफ डीजे कोह ने कंपनी के मिड-रेंज स्मार्टफोन में और फीचर जोड़ेने की बात कही थी। ऐसे में यह देखना मज़ेदार होगा कि Galaxy J4 और Galaxy J6 की तुलना में कंपनी किस तरह का अपग्रेड देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy J6 Plus, Samsung Galaxy J4 Plus

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.