Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) लॉन्च, जानें इनके बारे में

Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) को लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन बीते साल जून में लॉन्च किए गए Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) के अपग्रेड हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 जून 2018 14:00 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy J7 (2018) में 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले है
  • Samsung Galaxy J3 (2018) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • Galaxy J3 (2018) में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है

Samsung Galaxy J3 (2018)

Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018) को लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन बीते साल जून में लॉन्च किए गए Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) के अपग्रेड हैं। Samsung ने गैलेक्सी जे सीरीज़ के इन स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसके अलावा सभी स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। हालांकि, आधिकारिक प्रेस रिलीज़ में इन हैंडसेट के किफायती होने की जानकारी दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2018) और सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2018) को अभी अमेरिका में उपलब्ध कराया जाएगा। भारत में इन हैंडसेट को लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Samsung Galaxy J3 (2018), Galaxy J7 (2018) स्पेसिफिकेशन

एंड्रॉयड पर चलने वाले Samsung Galaxy J3 (2018) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें रियर पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एफ/1.9 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग ने अभी बैटरी क्षमता का खुलासा नहीं किया है। दावा किया गया है कि इस फोन की बैटरी लंबे समय तक साथ देगी।

Samsung Galaxy J7 (2018) में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। कंपनी ने इस फोन के बारे में भी बड़ी बैटरी होने की जानकारी दी है, लेकिन क्षमता का खुलासा नहीं किया है।
 

Samsung Galaxy J7 (2018) में हैं 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे

Samsung Galaxy J3 (2018) और Galaxy J7 (2018), सैमसंग नॉक्स इंटीग्रेशन के साथ आएंगे। इसके अलावा हैंडसेट में सैमसंग+ ऐप है जिससे रियल टाइम कस्टमर केयर सपोर्ट मिलेगा।

याद रहे कि Galaxy J3 (2017) और Galaxy J7 (2017) को बीते साल Galaxy J5 (2017) के साथ लॉन्च किया गया था। ये एंड्रॉयड 7.0 नूगा और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आते हैं। गैलेक्सी जे3 (2017) में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है और यह एक्सीनॉस 7 क्वाड प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम के साथ आता है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन में 2 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 16 जीबी स्टोरेज और 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। दूसरी तरफ, गैलेक्सी जे7 (2017) में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल के फ्रंट और रियर कैमरे और 3600 एमएएच की बैटरी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

डुअल-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  4. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  4. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  6. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  7. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  8. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  9. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  10. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.