सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) बेंचमार्क साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 मई 2016 10:42 IST
सैमसंग का जे सीरीज का नया स्मार्टफोन एक बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। मॉडल नंबर एसएम-जे210एफ नाम से लस्ट हुए इस स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हो गया है।

सैमसंग के इस स्मार्टफोन को अगली जेनरेशन का गैलेक्सी जे2 कहा जा रहा है। बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर हुई लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग के इस नए हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर पर चलने पर स्प्रेडट्रम एससी8830 प्रोसेसर होगा।

बात करें दूसरे स्पेसिफिकेशन की तो सैमसंग गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन में 1.5 जीबी रैम है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो के साथ आएगा। याद दिला दें, गैलेक्सी जे2 (2016) के बारे में इससे पहले इंपोर्ट/एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की लिस्टिंग में जानकारी सामने आई थी। तब इस स्मार्टफोन के पिछले गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन की कीमत में ही आने का भी खुलासा हुआ था।

अभी तक सैमसंग के इसनए स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है। फिलहाल यहजानकारी भी नहीं मिली है कि यह स्मार्टफोन कब लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

याद दिला दें, सैमसंग गैलेक्सी जे2 में 4.7 इंच का क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सोनॉस 3475 प्रोसेसर के साथ 1जीबी का रैम होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

गैलेक्सी जे2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके ऊपर टचविज़ यूज़र इंटरफेस मौजूद होगा। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। स्मार्टफोन में डुअल सिम सपोर्ट मौजूद है और इसका डाइमेंशन है 136.5x69x8.4 मिलीमीटर।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , samsung, samsung m
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI वीडियो बनाने का तरीका बदलेगा नया Wan 3.0 मॉडल! PDF-PPT से लेकर ऑडियो तक, एक साथ करेगा कई काम
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  4. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  8. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  10. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.