Samsung Galaxy F55 फोन 50MP सेल्फी कैमरा, 120Hz डिस्प्ले, 45W चार्जिंग के साथ Flipkart पर लिस्ट, 17 मई को है लॉन्च

स्टोरेज को एक्सपेंड करने का ऑप्शन भी कंपनी ने यहां दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 मई 2024 10:02 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Super AMOLED डिस्प्ले होगा।
  • फोन में फ्रंट साइड में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
  • फोन में डुअल रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है।

Samsung Galaxy F55 का लॉन्च 17 मई को है, फोन Flipkart पर टीज कर दिया गया है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F55 फोन के लॉन्च में अब केवल दो दिन का समय ही रह गया है। सैमसंग का यह फोन भारत में 17 मई को लॉन्च होने वाला है। यह स्मार्टफोन पिछले काफी समय से चर्चा में है। खासकर जब से कंपनी ने इसका लुक रिवील किया है, सैमसंग फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फोन में रियर साइड में वेगन लैदर फिनिश कंपनी ने दिया है जो कि इसके डिजाइन को बेहद आकर्षक बनाता है। फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के माध्यम से सेल किया जाएगा। लॉन्च से पहले फोन को फ्लिपकार्ट पर डिटेल्स के साथ टीज कर दिया गया है। 

Samsung Galaxy F55 का लॉन्च 17 मई को है और फोन Flipkart पर टीज कर दिया गया है। यहां पर इसके कलर वेरिएंट्स, स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स को भी बताया गया है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होकर आने वाला है। इसमें 8GB रैम के अलावा 12GB रैम का वेरिएंट भी उपलब्ध होगा। इन दोनों ही वेरिएंट्स में इतनी ही रैम को एक्सपेंड भी किया जा सकेगा। यानी 8 जीबी के साथ 8 जीबी एक्सपेंडेबल, और 12 जीबी के साथ 12 जीबी एक्सपेंडल रैम फोन में होगी। यानी 24 जीबी तक रैम सपोर्ट यहां मिलने वाला है। 

स्टोरेज को एक्सपेंड करने का ऑप्शन भी कंपनी ने यहां दिया है। जिसके लिए फोन में microSD कार्ड का सपोर्ट होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Super AMOLED डिस्प्ले होगा। यानी डिस्प्ले में कंपनी ने कोई कमी नहीं रखी है। कैमरा की बात करें तो फोन में फ्रंट साइड में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। रियर में भी मेन लेंस 50MP का मिलने वाला है जिसके साथ में OIS सपोर्ट दिया गया है। साथ में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। फोन में डुअल रिकॉर्डिंग फीचर दिया गया है जिससे फ्रंट और रियर कैमरा से साथ-साथ रिकॉर्ड किया जा सकता है।  

फोन में फास्ट चार्जिंग फीचर भी यहां टीज किया गया है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस होगा। इसमें Knox Security, Quick Share, Voice Focus जैसे फीचर्स भी होंगे। कंपनी चार बार का Android OS अपग्रेड देगी और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स देगी। अब देखना होगा कि फीचर्स से लबालब भरा यह फोन कंपनी किस प्राइस में पेश करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  2. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.