Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 12GB रैम, 5000mAh बैटरी से होगा लैस!

Samsung Galaxy F55 5G भारत में लॉन्च के करीब है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2024 16:20 IST
ख़ास बातें
  • फोन में रियर साइड में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है।
  • यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है।
  • फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

Samsung Galaxy F55 5G फोन Galaxy M55 5G का रिब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है।

Photo Credit: Amazon

Samsung Galaxy F55 5G कंपनी की ओर से अगला स्मार्टफोन हो सकता है जो जल्द ही लॉन्च हो सकता है। फोन को लेकर एक लेटेस्ट लीक सामने आया है जिसमें इसकी प्राइसिंग का खुलासा भी कर दिया गया है। स्पेसिफिकेशंस की अफवाह है कि फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस कंपनी दे सकती है। अब इसकी प्राइसिंग भी लीक हो गई है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy F55 5G भारत में लॉन्च के करीब है। कहा जा रहा है कि फोन Galaxy M55 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। पॉपुलर टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसके प्राइस के बारे में खुलासा किया है। X पर शेयर की गई पोस्ट में टिप्स्टर ने बताया है कि फोन तीन रैम, स्टोरेज कंफिग्रेशन में लॉन्च हो सकता है। बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज में होगा जिसकी कीमत 26,999 रुपये होगी। दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज में 29,999 रुपये की कीमत में लॉन्च होगा। जबकि टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज के साथ 32,999 रुपये में लॉन्च हो सकता है। Galaxy M55 5G को भी कंपनी ने इसी प्राइस रेंज के आसपास उतारा था। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इसमें 6.7 इंच का सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन बताया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। साथ ही फोन में विजन बूस्टर टेक्नोलॉजी भी देखने को मिल सकती है। 

कैमरा की बात करें तो फोन में रियर साइड में मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) के साथ आ सकता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर, और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर इसमें देखने को मिल सकता है। फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा देखने को मिल सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की बताई गई है, जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Four years of OS updates
  • Minimal design
  • Good cameras for daylight photography
  • Good battery life
  • Good performance
  • Bad
  • No Gorilla Glass
  • No charger in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.