Samsung Galaxy F14 5G Launched: 50MP कैमरा, 12GB RAM के साथ सैमसंग गैलेक्सी F14 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Samsung Galaxy F14 5G Launched: Samsung Galaxy F14 में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 24 मार्च 2023 21:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F14 को लॉन्च कर दिया है।
  • Samsung Galaxy F14 में 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F14 की कीमत 12,990 रुपये है।

Samsung Galaxy F14 5G Launched: Samsung Galaxy F14 में 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy F14 5G Launched: साउथ कोरियन टेक दिग्गज Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy F14 5G को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले हाल ही में Samsung Galaxy A सीरीज के तहत Galaxy A34 5G और Galaxy A54 5G लॉन्च किए गए थे। Galaxy F14 में 12GB RAM और 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी एफ 14 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत (Samsung Galaxy F14 5G Price In India) आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy F14 5G Price In India

Samsung Galaxy F14 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपये है। वहीं 6GB और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,490 रुपये है।  Samsung ने Galaxy F14 को तीन कलर ऑप्शन OMG Black, GOAT Green और BAE Purple में पेश किया है। उपलब्धता की बात करें तो यह फोन Flipkart और Samsung की ऑफिशियल वेबसाइट पर 30 मार्च, 2023 से उपलब्ध होगा। 

Samsung Galaxy F14 Features Specifications

Samsung Galaxy F14 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इसमें फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इनफिनिटी वी नॉच वाली यह डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर की बात करें तो यह SamsungExynos 1330 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि RAM को वर्चुअल रैम एक्सपेंशन के जरिए 12GB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy F14 5G के कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। Galaxy F14 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI Core 5.1 पर काम करता है। कंपनी 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैमर दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
  2. iQOO Z11 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट
  3. विराट स्मार्टफोन के लिए Lava और Flipkart ने की साझेदारी, भारतीय टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस
  4. Redmi Note 17 Pro लॉन्च होने जा रहा 14 जुलाई को, 9000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
  5. BSNL ने लॉन्च किया खास सैटेलाइट फोन, बिना नेटवर्क करेगा काम, कीमत 1 लाख 32 हजार, कौन खरीदेगा?
  6. ₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स
  7. AI को सिखानी है बैंकिंग, सैलरी मिलेगी 2 करोड़ रुपये, OpenAI खोज रहा कैंडिडेट
  8. Xiaomi SkyNomad इंटेलिजेंट लार्ज-स्पेस SUV सीरीज पेश, कार बन जाएगी दूसरा घर
  9. Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
  10. Oppo Reno16, Reno16c की पहली सेल आज से, डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, देखें सभी ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.