Samsung Galaxy F14 5G मात्र 540 रुपये में मिल रहा, इस ऑफर से मिलेगा पुराने फोन से भी छुटकारा

Samsung Galaxy F14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy F14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy F14 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Samsung

अगर नया 5जी फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर Flipkart Big Saving Days सेल चल रही है। सेल के दौरान Samsung Galaxy F14 5G को भारी डिस्काउंट के साथ सिर्फ 1 हजार रुपये से भी कम दामों में खरीदा जा सकता है और साथ ही साथ एक्सचेंज ऑफर की बदौलत पुराने फोन से भी छुटकारा मिल सकता है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F14 5G पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Samsung Galaxy F14 5G की कीमत और ऑफर


Samsung Galaxy F14 5G का 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 12,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में ICICI Bank कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट (अधिकतम 1250 रुपये तक) मिल सकता है।

एक्सचेंज ऑफर की बात करें तो पुराना या मौजूदा फोन एक्सचेंज में देने पर 12,450 रुपये की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 540 रुपये हो जाएगी। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


Advertisement
Samsung Galaxy F14 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Samsung Galaxy F14 5G में 6.6 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन फुल एचडी+ और रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 1330 SoC दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy F14 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड One UI Core 5.1 पर काम करता है। कंपनी 4 साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है।   
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.