सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो चीन के अलावा अन्य देशों में भी होगा लॉन्च

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 23 मई 2016 17:38 IST
इस साल मार्च महीने में चीन में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को दुनिया के अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। इन देशों सूची में भारत है या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

हालांकि, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा की एक लिस्टिंग पर गौर किया जाए तो गैलेक्सी ए9 प्रो को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। दरअसल, चीन में लॉन्च किए गए हैंडसेट का मॉडल नंबर एसएम-ए9100 है और हाल ही ज़ौबा वेबसाइट पर सैमसंग एसएम-ए910एफ कोडनेम वाले हैंडसेट को लिस्ट किया गया था। इस हैंडसेट को रिसर्च के लिए भारत में लाया गया था।

ज़ौबा की लिस्टिंग से पता चला है कि दक्षिण कोरिया से भारत दो पैकेज लाए गए। पहला पैकेज 12 मई को आया और दूसरा पांच दिनों बाद। लिस्टिंग में 6 इंच वाले फोन के अलावा घोषित कीमत का ज़िक्र था।

फिलहाल, यह तो साफ नहीं है कि सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को किन-किन देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। लेकिन पॉलैंड की ई-कॉमर्स साइट पर इस हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो गई है, यानी इसे यूरोप में लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल हो गई है।
Advertisement

याद दिला दें कि डुअल सिम सपोर्ट वाले सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (एसएम-ए9100) में गैलेक्सी ए9 की तुलना में बेहतर रियर कैमरा, ज्यादा रैम और बड़ी बैटरी है। बाकी सारे स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ए9 जैसे ही हैं। गैलेक्सी ए9 में एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 13 मेगापिक्सल रियर ऑटो फोकस कैमरा दिया गया था। वहीं गैलेक्सी ए9 प्रो में इन्हीं सभी कैमरा फीचर के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 'प्रो' वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 5000 एमएएच बैटरी है जबकि ए9 में 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच बैटरी थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Mobile, Samsung Galaxy A9 Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.