सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो स्मार्टफोन पर चल रहा है कामः रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2016 10:26 IST
सैमसंग कथित तौर पर हाल ही में लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन के 'प्रो' वर्ज़न पर काम कर रही है। स्मार्टफोन का नाम सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो है और इसका मॉडल नंबर SM-A9100 । याद रहे कि गैलेक्सी ए9 का मॉडल नंबर SM-A9000 है।

सैममोबाइल ने जानकारी सार्वजनिक की है कि डिवाइस के फर्मवेयर पर काम चल रहा है। फिलहाल, गैलेक्सी ए9 प्रो के फ़ीचर और स्पेसिफिकेशन के संबंध में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। प्रो वर्ज़न होने की वजह से माना जा रहा है कि यह ज्यादा रिज़ॉल्यूशन वाले डिस्प्ले, ज्यादा इनबिल्ट स्टोरेज और एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा।

याद दिला दें कि मेटल बॉडी वाले सैमसंग गैलेक्सी ए9 में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट, 3 जीबी रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट, 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा, 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4000 एमएएच की बैटरी है।

गौरतलब है कि सैमसंग जल्द ही अपने जे सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016), गैलेक्सी जे5 (2016) और गैलेक्सी जे1 (2016) पेश करेगी।

कयासों और दावों की बढ़ती तादाद के आधार पर यह भी कहा जा सकता है कि सैमसंग अपने गैलेक्सी एस7 स्मार्टफोन को भी जल्द ही लॉन्च करेगी. यह स्मार्टफोन हाल ही बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था जिससे इसमें 5.1 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, एड्रेनो 530 जीपीयू, 3 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने का पता चला।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  2. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  3. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  5. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  7. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  8. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  9. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  10. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.