Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 मार्च 2019 18:54 IST
ख़ास बातें
  • फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • अपडेट को फिलहाल पोलैंड में रोल आउट किया गया है
  • Samsung Galaxy A9 (2018) में है चार रियर कैमरे

Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने की खबर

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के पहले क्वाड रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो के साथ उतारा गया था। एंड्रॉयड पाई के साथ-साथ Galaxy A9 (2018) को फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच भी मिल रहा है।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy A9 (2018) को मिला यह अहम सॉफ्टवेयर अपडेट फिलहाल पोलैंड में रोल आउट किया गया है। इस बात की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है कि आखिर गैलेक्सी ए9(2018) के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को अन्य देशों में कब जारी किया जाएगा। Galaxy A9 (2018) को मिले एंड्रॉयड पाई अपडेट का फर्मवेयर वर्जन A920FXXU1BSC5 है।

इतना ही नहीं, अभी यह बात भी स्पष्ट नहीं है कि पोलैंड में जारी यह अपडेट बीटा वर्जन है या फिर स्टेबल रोल आउट। SamMobile ने सबसे पहले अपडेट रोल आउट को स्पॉट किया था। यह जानकारी भी नहीं मिल पाई है कि अपडेट नए वन यूआई (One UI) के साथ आ रहा है या नहीं।

कुछ समय पहले Samsung Galaxy A6 (2018) स्मार्टफोन को भी एंड्रॉयड पाई (Android Pie) पर आधारित वन यूआई अपडेट मिलने की खबर सामने आई थी। Galaxy A7 (2018) को भी कुछ समय पूर्व एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई का बीटा अपडेट मिला था। Galaxy A8+ (2018) को भी इस माह के शुरुआत में एंड्रॉयड पाई के साथ फरवरी 2019 सिक्योरिटी पैच मिला था।

Galaxy A9 (2018) को पिछल साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एमोलेड पैनल के साथ। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।
Advertisement

Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है। आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks good
  • Bright, vibrant screen
  • Good battery life
  • Bad
  • Underpowered for its price
  • Zoom and wide-angle cameras not useful in low light
  • Spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Android Pie, February Security Patch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  2. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  3. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  4. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  2. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  3. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  5. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  6. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  7. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  8. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  9. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  10. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.