Samsung Galaxy A7 (2017) को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के Galaxy A7 (2017) स्मार्टफोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 14 जनवरी 2019 18:43 IST
ख़ास बातें
  • गीकबेंच पर एंड्रॉयड 9 पाई के साथ लिस्ट हुआ Galaxy A7 (2017)
  • गैलेक्सी ए7(2017) को मिल चुका है दिसंबर 2018 सिक्योरिटी पैच
  • 3600 एमएएच की बैटरी है Galaxy A7 (2017) में

Samsung Galaxy A7 (2017) को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड पाई अपडेट

Photo Credit: Geekbench

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के Galaxy A7 (2017) स्मार्टफोन को हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग में दिख रहा है कि हैंडसेट एंड्रॉयड पाई पर चल रहा है। ऐसे में संभावना है कि कंपनी गैलेक्सी ए7(2017) के लिए Android Pie की टेस्टिंग कर रही है और जल्द हैंडसेट को अपडेट मिल सकता है। लिस्टिंग से केवल बेंचमार्क स्कोर, ओएस वर्जन और हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चलता है। टेस्टिंग स्टेटस या फिर अपडेट के रिलीज डेट से संबंधित जानकारी नहीं दी गई है।

Samsung Galaxy A7 (2017) स्मार्टफोन को गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया गया है। याद करा दें कि, पिछले महीने गैलेक्सी ए7 (2017) के लिए दिसंबर 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को जारी किया गया था। Galaxy A7 (2017) के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी किया जाएगा या नहीं, अभी इस बात को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि गीकबेंच लिस्टिंग को सबसे पहले वेबसाइट The Android Soul द्वारा स्पॉट किया गया था।

कुछ समय पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी गैलेक्सी ए7 (2017) के अपग्रेड वर्जन Galaxy A7 (2018) के लिए एंड्रॉयड 9 पाई बीटा अपडेट की टेस्टिंग कर रही है। याद करा दें कि, पिछले महीने Samsung Galaxy A5 (2017) स्मार्टफोन को गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग में दिख रहा था कि सैमसंग गैलेक्सी ए5(2017) एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चल रहा है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा Galaxy J4, Galaxy J6 और Galaxy J3 (2017) को भी अपडेट मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Android 9 Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  2. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
  2. Honor Pad 20 हुआ पेश, 3K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गजब फीचर्स, जानें
  3. Realme 16T 5G हो रहा 22 मई को लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका
  6. OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  8. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  9. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  10. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.