Samsung Galaxy A55 का Android 15 के साथ हुआ Geekbench टेस्ट, अपडेट के बाद मिलेगी बेहतर परफॉर्मेंस?

निश्चित तौर पर Samsung अपनी A-सीरीज के प्रीमियम मॉडल को जल्द से जल्द Android 15 पर बेस्ड One UI 7 अपडेट देगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 21:55 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A55 को Geekbench पर मॉडल नंबर SM-A556E के साथ देखा गया
  • स्मार्टफोन को Android 15 और 8GB रैम के साथ टेस्ट किया गया है
  • फोन ने सिंगल कोर में 1161 और मल्टी-कोर में 3369 स्कोर हासिल किया
Samsung Galaxy A55 को भारत में मार्च में लॉन्च किया गया था। उस समय स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड One UI 6.1 आउट-ऑफ-द-बॉक्स आता था। अब, इसे बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म, गीकबेंच पर Android 15 के साथ लिस्टेड देखा गया है। नए Android वर्जन के साथ टेस्टिंग में स्मार्टफोन ने मामूली रूप से अधिक स्कोर हासिल किया है। लॉन्च के समय Samsung ने कहा था कि Galaxy A55 5G को चार Android OS जनरेशन और पांच साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे, जिसका मतलब है कि सुर्खियों में चल रही Samsung की अपकमिंग Android 15-बेस्ड One UI 7 स्किन पर Samsung Galaxy A55 को भी अपडेट किया जाएगा।

Samsung Galaxy A55 को Geekbench पर मॉडल नंबर SM-A556E के साथ लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को Android 15 और 8GB रैम के साथ टेस्ट किया गया है। टेस्टिंग में फोन को सिंगल कोर में 1161 और मल्टी-कोर में 3369 स्कोर हासिल हुआ है। बता दें कि हमारे रिव्यू के दौरान इस फोन ने इन दोनों टेस्ट में क्रमश: 1132 और 3346 पॉइंट्स हासिल किए थे।

निश्चित तौर पर Samsung अपनी A-सीरीज के प्रीमियम मॉडल को जल्द से जल्द Android 15 पर बेस्ड One UI 7 अपडेट देगा। हालांकि, नए वर्जन को अगले साल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और शुरुआत में यह अधिक प्रीमियम S25 सीरीज के लिए रिलीज किया जाना है और बाद में यह अपनी जगह इस साल के प्रीमियम मॉडल्स के लिए बनाएगा।

Samsung Galaxy A55 5G को भारत में 39,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें 8GB + 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल था। इसे 8GB + 256GB और 12GB + 256GB स्टोरेज मॉडल्स में भी पेश किया गया था, जिनका लॉन्च प्राइस क्रमश: 42,999 रुपये और 45,999 रुपये था।

कुछ मुख्य खासियतों की बात करें, तो Samsung Galaxy A55 में 120Hz FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन 4nm Exynos 1480 SoC पर चलता है और 25W चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh से लैस आता है। इसमें 50MP ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जबकि फ्रंट में 32MP शूटर है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Modern design
  • Good display
  • Feature-packed software
  • Fantastic battery life
  • Good primary camera
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • CPU performance lags behind the competition
  • Opts you in to Glance with every update
  • Software updates add unsolicited apps
  • Very pricey
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  3. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO के टॉप मिशनों को झटका? 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ी नौकरी, सरकार ने बदले नियम
  2. Realme C100x भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, कीमत ₹15 हजार से कम
  3. ViewSonic ViewBoard IN04V-N सीरीज पेश, क्लासरूम का बदल जाएगा नजारा, अलग तरीके से होगी पढ़ाई
  4. Vivo का बजट T5 Lite 44W 5G फोन 6500mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  5. Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!
  6. अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
  7. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  9. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  10. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.