Samsung Galaxy A55 और A35 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें प्राइस

Samsung Galaxy A55 : यह लेटेस्‍ट एड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है और कई वर्षों के सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा करता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मार्च 2024 17:11 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A55 स्‍मार्टफोन लॉन्‍च
  • Samsung Galaxy A35 को भी पेश किया गया
  • भारत में इनकी कीमतों का खुलासा होगा 14 मार्च को

Samsung Galaxy A55 और A35 में ट्रिपल कैमरा सिस्‍टम मौजूद है। बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ दिया गया है।

Photo Credit: Samsung India

Samsung ने दो नए स्‍मार्टफोन्‍स Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G को लॉन्‍च कर दिया है। दोनों में कई समानताएं हैं, लेकिन कुछ अपनी भी खूबियां हैं। Galaxy A55 को मिड रेंज में लाया गया है। कंपनी ने इस फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर लगाया है, जिसके साथ 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्‍टोरेज मिलता है। वहीं, Galaxy A35 में 8 जीबी तक रैम है। 13 एमपी का सेल्‍फी और 50MP का मेन रियर कैमरा इस फोन में दिया गया है। दोनों फोन्‍स में 5000 एमएएच की बैटरी है। ये फोन लेटेस्‍ट एड्रॉयड 14 ओएस पर चलते हैं और कई वर्षों के सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा करते हैं। 
 

Samsung Galaxy A55, A35 5G Price in India 

 Galaxy A55 और Galaxy A35 के भारत में प्राइस अभी सामने नहीं आए हैं। कंपनी 14 मार्च को दाेपहर 12 बजे प्राइस अनवील करेगी। 

Samsung Galaxy A55 Specifications, features 

Samsung Galaxy A55 स्‍मार्टफोन में 6.6 इंच का पंच-होल सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। इसे कोर्निंग गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस का प्रोटेक्‍शन मिला है। फोन का डिस्‍प्‍ले 2340 x 1080 पिक्‍सल्‍स के साथ फुलएचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। 

जैसाकि हमने बताया, कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन में अपना लेटेस्‍ट प्रोसेसर Exynos 1480 दिया है। इसके साथ मैक्सिमम 12 जीबी रैम और 256GB स्‍टोरेज दिया गया है। 

Samsung Galaxy A55 में ट्रिपल कैमरा सिस्‍टम मौजूद है। बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ दिया गया है। उसके अलावा 12MP का अल्‍ट्रावाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा इस फोन में मौजूद है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 
Advertisement

यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर कंपनी के One UI 6.1 की लेयर है। सैमसंग का वादा है कि Galaxy A55 यूजर्स को 4 ओएस अपडेट्स और 5 साल तक सिक्‍यो‍रिटी अपडेट्स दिए जाएंगे। नए सैमसंग फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 25 वॉट की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन को आईपी67 रेटिंग मिली है, जिसका मतलब है कि यह धूल और पानी से होने वाले नुकसान से खुद को काफी हद तक बचा सकता है। 
 

Samsung Galaxy A35 5G Specifications, features 

Samsung Galaxy A35 स्‍मार्टफोन में 6.6 इंच का पंच-होल सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन का डिस्‍प्‍ले फुलएचडी प्‍लस रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में 8 जीबी तक रैम और 256GB स्‍टोरेज दिया गया है। 
Advertisement

Samsung Galaxy A35 में ट्रिपल कैमरा सिस्‍टम मौजूद है। बैक साइड में 50 मेगापिक्‍सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन के साथ दिया गया है। उसके अलावा 8MP का अल्‍ट्रावाइड लेंस और 5MP का मैक्रो कैमरा इस फोन में मौजूद है। फोन में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलता है। 

यह फोन लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिस पर कंपनी के One UI 6.1 की लेयर है। नए सैमसंग फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। इसका वजन 209 ग्राम है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  4. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  7. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  8. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  9. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  10. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.