64MP कैमरा के साथ Galaxy A53 5G, 108MP कैमरा के साथ Galaxy M53 5G जल्द होंगे लॉन्च!

Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 मार्च 2022 20:53 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी।
  • Galaxy A53 5G में 6.5 इंच की सुपरएमोलेड डिस्प्ले होगी।
  • Galaxy A53 5G में 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज हो सकती है।

Galaxy A53 5G फोन Exynos 1280 चिपसेट के साथ आ सकता है।

Samsung Galaxy A53 5G और Galaxy A33 5G से कंपनी जल्द ही पर्दा उठा सकती है। गैलेक्सी ए-सीरीज (Galaxy A-series) के दोनों ही स्मार्टफोन्स को लेकर पिछले काफी समय से लीक्स सामने आ रहे हैं। अब ताजा जानकारी में सामने आया है कि सैमसंग इन दोनों स्मार्टफोन्स अपने 17 मार्च को होने जा रहे इवेंट में लॉन्च कर सकती है। इससे पहले कहा जा रहा था कि Galaxy A53 5G स्मार्टफोन का रिब्रांडेड मॉडल Galaxy M53 5G के रूप में लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि हाल ही में खबर आई थी कि सैमसंग Galaxy M53 5G पर भी काम कर रही है।  

Samsung Galaxy M53 5G के बारे में एक वीडियो यू-ट्यूब पर लीक किया गया है। इस वीडियो में स्मार्टफोन के मेन स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया गया है। ThePixel.vn के माध्यम से यू-ट्यूब पर पोस्ट किए गए वीडियो में Galaxy M53 5G के नीचे दिए गए स्पेसिफिकेशन सामने आए हैं। 
 

Samsung Galaxy M53 5G specifications (Expected)

Samsung Galaxy M53 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें डिस्प्ले के टॉप सेंटर में पंच होल कटआउट देखने को मिल सकता है। कहा गया है कि फोन का डिजाइन पिछले साल लॉन्च किए गए Galaxy M62 के जैसा होगा। वीडियो में फोन के अंदर Dimensity 900 प्रोसेसर होने की बात कही गई है। इसमें 8 जीबी रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज कन्फिग्रेशन देखने को मिल सकती है। 

इसके कैमरा की बात करें तो सेल्फी के लिए यह 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की बताई गई है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन की कीमत 35,000 रुपये के करीब हो सकती है। 
Advertisement

वहीं, Galaxy A53 5G में 6.5 इंच की सुपरएमोलेड डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज हो सकती है। यह फोन Exynos 1280 चिपसेट के साथ आ सकता है। इसमें भी बैटरी कैपिसिटी 5,000mAh की बताई गई है जिसके साथ 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा और रियर में क्वाड कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी होगा। कंपनी इस फोन के बारे में जल्द ही अधिकारिक घोषणा कर सकती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.