Samsung Galaxy A50s के स्पेसिफिकेशन लीक, दो और सैमसंग फोन के बारे में मिली जानकारी

SM-A507FN मॉडल नंबर वाले Samsung फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 9 पाई है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 जुलाई 2019 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung के फोन को अंतूतू टेस्ट में 151,136 प्वाइंट मिले
  • दो सैमसंग फोन वाई-फाई एलायंस की वेबसाइट पर लिस्ट हुए
  • दोनों ही सैमसंग फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेंगे
Samsung Galaxy A50s स्मार्टफोन को SM-A507FN मॉडल नंबर के साथ AnTuTu की वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने की खबर है। अंतूतू लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। लिस्टिंग में फोन के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र किया गया है। यह सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के नाम से लॉन्च हो सकता है। इससे पहले गीकबेंच की वेबसाइट पर फोन को सैमसंग के एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया था। इसके अलावा SM-A562N और SM-A561F मॉडल नंबर वाले दो नए सैमसंग फोन के बारे में भी जानकारी सामने आई है। दोनों ही फोन एंड्रॉयड 9 पाई से लैस हैं और माना जा रहा है कि ये सैमसंग गैलेक्सी ए50 के वेरिएंट हो सकते हैं।

AnTuTu वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, SM-A507FN मॉडल नंबर वाले सैमसंग फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 9 पाई है। इसके अतिरिक्त लिस्टिंग में फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का ज़िक्र है।
Advertisement

लेटेस्ट लिस्टिंग के मुताबिक, Samsung के फोन को अंतूतू टेस्ट में 151,136 प्वाइंट मिले। हालांकि, इससे नए मॉडल के नाम का खुलासा नहीं हुआ है।

माना जा रहा है कि SM-A507FN मॉडल नंबर वाला सैमसंग फोन गैलेक्सी ए50 का ही अपग्रेड होगा। इसलिए यह सैमसंग गैलेक्सी ए50एस के नाम से लॉन्च हो सकता है।
Advertisement

अंतूतू लिस्टिंग के अलावा, SM-A562N और SM-A561F मॉडल नंबर वाले दो सैमसंग फोन वाई-फाई एलायंस की वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। मॉडल नंबर तो यही इशारा देते हैं कि ये हैंडसेट गैलेक्सी ए50 के नए वेरिएंट होंगे।
Advertisement

Wi-Fi Alliance साइट के मुताबिक, दोनों ही सैमसंग फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेंगे और डुअल-बैंड वाई-फाई कनेक्टिविटी के साथ आएंगे।
 
मायस्मार्टप्राइस का मानना है कि सैमसंग अपने लोकप्रिय हैंडसेट गैलेक्सी ए50 के नए वेरिएंट पेश करने की जगह गैलेक्सी ए सीरीज़ का नया फोन भी मार्केट में उतार सकती है। हालांकि, कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी ए10 के बाद मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए10ई को उतारा था। इसके बाद सैमसंग गैलेक्सी ए10एस को लाने की चर्चा है। ऐसे में गैलेक्सी ए50 के नए वेरिेएंट लॉन्च हो सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A50s, Samsung Galaxy A50, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.