Samsung Galaxy A41 लॉन्च, तीन रियर कैमरों से है लैस

Samsung Galaxy A41 तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 19 मार्च 2020 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A41 में 3,500 एमएएच की बैटरी
  • 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है सैमसंग गैलेक्सी ए41
  • Samsung Galaxy A41 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी

Samsung Galaxy A41 भारत में भी हो सकता है लॉन्च

Samsung ने अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के एक और मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A41 से पर्दा उठा लिया है। गौर करने वाली बात है कि यह फोन बीते साल अप्रैल में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy A40 का अपग्रेड है। Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 25 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए41 इनफिनिटी यू डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आता है। पुराने मॉडल की तरह नए हैंडसेट में भी वाटरड्रॉप नॉच है। सैमसंग गैलेक्सी ए41 के रियर पैनल का डिज़ाइन सैमसंग गैलेक्सी ए51 से प्रेरित लगता है। इसे IP68 की रेटिंग भी मिली है। यानी यह फोन बहुत हद तक डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट भी है।
 

Samsung Galaxy A41 price and availability

सैमसंग गैलेक्सी ए41 की कीमत का खुलासा अभी नहीं हुआ है। यह ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध है। फिलहाल, इसे भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A41 specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए41 में 6.1 इंच का फुल-एचडी+ इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह 89 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। हालांकि, Samsung ने खुलासा नहीं किया है कि फोन में कौन सा प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के भी बारे में जानकारी नहीं मिली है।

Samsung Galaxy A41 तीन रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जिम्मेदारी एफ/ 2.2 अपर्चर वाले 25 मेगापिक्सल वाले कैमरे पर है।
Advertisement

Samsung Galaxy A41 में 3,500 एमएएच की बैटरी है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई और एनएफसी शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A41
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  8. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  10. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.