11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन

अगर आप Samsung Galaxy A37 5G को खरीदने का सोच रहे हैं तो अमेजन पर तगड़ी डील मिल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मई 2026 09:28 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A37 5G को 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है।
  • Samsung Galaxy A37 5G में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy A37 5G

Photo Credit: Samsung

अगर आप Samsung Galaxy A37 5G को खरीदने का सोच रहे हैं तो अमेजन पर तगड़ी डील मिल रही है। जी हां Samsung ने इस साल मार्च में Galaxy A37 5G लॉन्च किया था, जिस पर भारी बचत हो रही है। Galaxy A37 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy A37 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A37 5G Discount & Price

Samsung Galaxy A37 5G का 8GB+128GB वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 30,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन मार्च 2026 में 41,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन 5 प्रतिशत कैशबैक (929 रुपये) डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 30,061 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में लगभग 11,938 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Samsung Galaxy A37 5G Specifications

Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन Exynos 1480 प्रोसेसर से लैस किया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है। यह फोन 5,000mAh बैटरी से लैस किया गया है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में Galaxy A37 5G की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 196 ग्राम है। कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy A37 5G के रियर में F1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ  5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ  8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F2.2 अपर्चर के साथ  12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस,वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks similar to the S series flagships
  • Quick charging
  • Decent battery life
  • Bad
  • Expensive for the hardware the phone has to offer
  • UI is riddled with ads
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.