Samsung का 42 हजार वाला स्मार्टफोन हुआ 6 से भी ज्यादा सस्ता, यहां आया ऑफर

Samsung ने मार्च में अपना मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2026 09:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A37 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A37 5G में 5,000mAh बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की Super AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने मार्च में अपना मिड रेंज फोन Samsung Galaxy A37 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप नया Samsung Galaxy A37 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Galaxy A37 5G पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। आइए Samsung Galaxy A37 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर्स और कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung Galaxy A37 5G Price & Offers

Samsung Galaxy A37 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट 36,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। जबकि इस साल मार्च में 41,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 1850 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 35,149 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन अपनी लॉन्च कीमत से करीबन 6,850 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy A37 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy A37 5G में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्सल 120Hz रिफ्रेश रेट  रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट शामिल है। इस फोन में Exynos 1480 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 के साथ आता है। इस फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  डाइमेंशन की बात करें तो Galaxy A37 5G की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 7.4 मिमी और वजन 196 ग्राम है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung Galaxy A37 5G के रियर में F1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, F2.2 अपर्चर के साथ  5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और F2.4 अपर्चर के साथ  8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F2.2 अपर्चर के साथ  12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, जीपीएस,वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks similar to the S series flagships
  • Quick charging
  • Decent battery life
  • Bad
  • Expensive for the hardware the phone has to offer
  • UI is riddled with ads
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  4. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  5. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  6. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  7. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  8. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  9. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  10. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.