Samsung Galaxy A31 लॉन्च से बहुत दूर नहीं!

Samsung Galaxy A31 स्मार्टफोन 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। वाई-फाई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी ए31 SM-A315F/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 11:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A31 में 5,000 एमएएच बैटरी दी जा सकती है
  • फोन में 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल होने की जानकारी भी है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए31 मौजूदा गैलेक्सी ए30 का अपग्रेड होगा

Samsung Galaxy A31 में 48-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A31 कंपनी के आगामी स्मार्टफोन की लिस्ट में है और पिछले कुछ समय से कई बार लीक्स के सुर्खियां बटोर चुका है। इन सभी लीक्स और अफवाहों से अब तक यह अनुमान लग चुका है कि यह आगामी सैमसंग फोन कैसा होगा। पिछली लीक्स में फोन में 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल होने की जानकारी मिल चुकी है। अब सैमसंग गैलेक्सी ए 31 को वाई-फाई एलायंस वेबसाइट पर भी देखा गया है, जिससे इस स्मार्टफोन के जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की जानकारी मिलती है।

गैलेक्सी ए31 के वाई-फाई एलायंस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखे जाने की यह जानकारी SamMobile द्वारा दी गई थी। हालांकि किसी फोन के ब्लूटूथ और वाई-फाई सर्टिफिकेशन से लॉन्च की पुष्टी नहीं होती है, लेकिन यह अंदाज़ा जरूर मिलता है कि फोन जल्द ही लॉन्च होगा। सैमसंग ने फरवरी 2019 में Galaxy A30 को लॉन्च किया था, जिसकी सेल मार्च 2019 में शुरू हुई थी। अब क्योंकि फोन को लॉन्च हुए एक साल हो गया है, इसलिए संभव है कि सैमसंग जल्द ही इसके अपग्रेड Galaxy A31 को लॉन्च करे।

पिछली लीक से हमें यह जानकारी मिल थी कि सैमसंग गैलेक्सी ए31 5,000 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ आएगा। यदि यह सच होता है तो निष्चित तौर पर यह  गैलेक्सी ए30 के मुकाबले एक बड़ा अपग्रेड होगा, क्योंकि सैमसंग ने गैलेक्सी ए30 में 4,000 एमएएच क्षमता की बैटरी दी है। कुछ अफवाहें यह भी इशारा करती है कि Galaxy A31 ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एक मैक्रो कैमरा लेंस होगा।

वाई-फाई सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी ए31 SM-A315F/DS मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। मॉडल नाम में शामिल डीएस अक्षर फोन के डुअल-सिम डिवाइस होने की तरफ इशारा करता है। लिस्टिंग में डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट की जानकारी भी मिलती है और साथ ही यह भी पता चलता है कि यह फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई कस्टम स्किन के साथ आएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.