Samsung Galaxy A30 को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

Samsung Galaxy A30: सैमसंग गैलेक्सी ए30 को जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
Aman Rashid, अपडेटेड: 9 जुलाई 2019 15:24 IST
ख़ास बातें
  • भारत में रह रहे सैमसंग गैलेक्सी ए30 यूज़र को मिला अपडेट
  • एंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ आता है Samsung Galaxy A30
  • गैलेक्सी ए30 को मिले अपडेट का वर्जन नंबर A305FDDU2ASF3 है

Samsung Galaxy A30 को लेटेस्ट सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर

सैमसंग गैलेक्सी एस9 के बाद अब Samsung Galaxy A30 को जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच मिलने की खबर सामने आ रही है। फिलहाल इस नए अपडेट को भारत में रह रहे यूज़र के लिए रोल आउट किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए30 को मिले नए अपडेट का वर्जन नंबर A305FDDU2ASF3 है। सामान्य सिक्योरिटी समस्याओं को ठीक करने के अलावा, अपडेट बेहतर स्टेबिलिटी और चार्जर/यूएसबी पोर्ट मॉयस्चर डिटेक्शन एल्गोरिथ्म को इंप्रूव किया गया है।

SamMobile ने सबसे पहले इसे रिपोर्ट किया है। सैमसंग गैलेक्सी ए30 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 198.25 एमबी बताया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि एंड्रॉयड ओएस में पाई गई कमियों को ठीक करने के अलावा, सिक्योरिटी पैच अपडेट ने उन 13 कमियों को भी ठीक किया है जो केवल गैलेक्सी डिवाइस को प्रभावित कर रही थी।
Advertisement

रिपोर्ट में दिए चेंजलॉग में इस बात का जिक्र है कि नया अपडेट कुल मिलाकर फंक्शन की स्टेबिलिटी में सुधार और मॉयस्चर डिटेक्शन एल्गोरिथ्म में भी सुधार किया गया है। मॉयस्चर डिटेक्शन एल्गोरिथ्म फीचर को सबसे पहले गैलेक्सी एस7 मॉडल के साथ पेश किया गया था। यूज़र जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच को ओवर-द-एयर नोटिफिकेशन के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे।  इसके अलावा आप चाहें तो सेटिंग्स> सॉफ्टवेयर अपडेट में जाकर डाउनलोड बटन पर क्लिक कर मैनुअली रूप से भी अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं।

याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए30 को इस साल फरवरी 2019 में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। सैमसंग ब्रांड का यह हैंडसेट फिलहाल 15,490 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ए30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।
Advertisement

यह दो रियर कैमरों के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा। इस फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।
Advertisement

गैलेक्सी ए30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। गैलेक्सी ए30 की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के ज़रिए यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid Super AMOLED display
  • Up-to-date software
  • Solid battery life
  • Built well
  • Bad
  • Weak speaker
  • Fingerprint sensor isn’t easily accessible
  • Underwhelming cameras
  • Processor not competitive enough at the price
  • Sluggish face recognition
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy A30, Galaxy A30 Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  5. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  6. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.