Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक

रेंडर्स में फोन चमकीले पर्पल कलर में नजर आ रहा है। फोन का पैनल फ्लैट बताया गया है। डाइमेंशन 162.3 x 78.6 x 7.9mm हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026 10:00 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले आ सकता है।
  • डाइमेंशन 162.3 x 78.6 x 7.9mm हो सकते हैं।
  • रियर साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप बताया गया है।

Samsung Galaxy A27 के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: hoteudeals

Samsung Galaxy A27 कंपनी का अगला बजट मिडरेंज फोन होगा जिसका डिजाइन आखिरकार सामने आ गया है। फोन के CAD रेंडर्स लीक हुए हैं जिनमें इसके डिजाइन में एक बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। फोन के फ्रंट में महत्वपूर्ण डिजाइन एलिमेंट को कंपनी पूरी तरह से बदल सकती है और इसका लुक एक फ्लैगशिप फोन जैसा होने वाला है। फोन में 5000mAh बैटरी की अफवाह काफी समय पहले ही आ चुकी है। इसके अलावा और कौन से फीचर्स इसमें खास होंगे, आइए विस्तार से जानते हैं। 

Samsung Galaxy A27 Design

Samsung Galaxy A27 के डिजाइन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन के CAD रेंडर्स लीक हो गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर Onleaks की ओर से (via) इसके 3D CAD रेंडर्स लीक किए गए हैं। इससे पहले कंपनी फोन में नॉच डिजाइन देती आई है। फ्रंट कैमरा हमेशा से बेजल्स में दबता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी इसमें पंच होल डिजाइन दे सकती है। रेंडर्स में फोन का लुक काफी अपग्रेडेड नजर आता है और यह किसी फ्लैगशिप फोन जैसा दिख रहा है। किसी अफॉर्डेबल रेंज वाले स्मार्टफोन में यह कंपनी की ओर से सबसे बड़ा अपग्रेड हो सकता है।  

रेंडर्स में फोन चमकीले पर्पल कलर में नजर आ रहा है। लीक में फोन के कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया गया है। फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले आ सकता है। फोन का पैनल फ्लैट बताया गया है। फोन के डाइमेंशन 162.3 x 78.6 x 7.9mm हो सकते हैं। यानी स्लिम प्रोफाइल में यह स्मार्टफोन आने वाला है। रियर साइड में ट्रिपल कैमरा सेटअप बताया गया है। साथ में LED फ्लैश भी होगा। 

इससे पहले भी Samsung Galaxy A27 के कई स्पेसिफिकेशंस कुछ समय से अफवाहों में रहे हैं। फोन में कंपनी 5000mAh की बैटरी दे सकती है। साथ में 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। Galaxy A27 को लेकर Samsung की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। संभावना है कि कंपनी जल्द ही इसे लेकर कोई घोषणा कर सकती है। दूसरी ओर फोन की कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है क्योंकि इन दिनों मैमोरी चिप की शॉर्टेज का असर स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतों के रूप में सामने आ रहा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.