5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन

अगर आप Samsung Galaxy A26 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 मई 2026 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A26 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A26 5G में 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप Samsung Galaxy A26 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Galaxy A26 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर शामिल हैं। वहीं एक्सचेंज ऑफर से अतिरिक्त बचत का लाभ लिया जा सकता है। यहां हम आपको सैमसंग गैलेक्सी ए26 5जी पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A26 5G Price & Offers

Samsung Galaxy A26 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 20,999 रुपये में लिस्ट किया है। जबकि मार्च, 2024 में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1050 रुपये की बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,949 रुपये हो जाएगी। यह स्मार्टफोन मार्च लॉन्च कीमत की तुलना में 5 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy A26 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy A26 5G में 6.7 इंच की FHD+ इनफिनिटी-U सुपर AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड सैमसंग वन UI 7 पर चलता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA / NSA, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और एनएफसी शामिल है।

कैमरा सेटअप के मामले में Galaxy A26 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 164 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 7.7 मिमी और वजन 200 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है।
 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • IP67-rated design
  • 6-year software update commitment
  • MicroSD card expansion
  • Useful Galaxy AI features
  • Bad
  • Notched OLED display isn't bright outdoors
  • Poor camera performance
  • Sub-par battery life
  • Slow charging
  • Charger not included in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.