6GB रैम व MediaTek Helio G80 प्रोसेसर से लैस होगा Samsung Galaxy A22 4G फोन!

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A22 4G को मॉडल नम्बर SM-A225F के साथ गीकबेन्च पर देखा गया। यह मॉडल नम्बर इससे पहले बीआईएस की साइट पर भी देखा गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मई 2021 14:02 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A22 4G में मीडियाटेक हीलियो जी80 एसओसी हो सकता है
  • फोन में 5000 एमएएच बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग भी बताई गई है
  • Galaxy A22 5G को US FCC साइट पर मॉडल नम्बर SM-A226B के साथ देखा गया है

Samsung Galaxy A22 5G को यूएस एफसीसी साइट की लिस्टिंग में देखा गया है

Samsung Galaxy A22 4G की कुछ स्पेसिफिकेशन गीकबेन्च में सामने आई हैं। इसकी लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन के लिए मीडियाटेक हीलियो जी80 एसओसी बताया गया है। वहीं फेडरेल कम्यूनिकेश कमिशन (FCC) की एक अलग लिस्टिंग में भी कुछ स्पेसिफिकेशन बताई गई हैं। वाइ-फाई एलायंस, ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (SIG) और TUV Rheinland के साथ फोन कुछ समय पहले हार्डवेयर सर्टीफिकेशन साइट पर देखा गया था। Samsung Galaxy A22 के 4जी वेरिएंट को कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की ओर से अप्रैल महीने में प्रमाणित भी किया गया था।

MySmartPrice की रिपोर्ट के अनुसार Samsung Galaxy A22 4G को मॉडल नम्बर SM-A225F के साथ गीकबेन्च पर देखा गया। यह मॉडल नम्बर इससे पहले बीआईएस की साइट पर भी देखा गया था। पिछले महीने गीकबेन्च साइट पर Samsung Galaxy A22 को कथित रूप से कुछ जानकारी के साथ देखा गया था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A22 4G specifications (expected)

Samsung Galaxy A22 4G के SM-A225F मॉडल नम्बर को लेकर बहुत सारी एंट्री आ चुकी हैं। लिस्टिंग में बताया गया है कि इस फोन में एंड्रॉयड 11 ओएस होगा और ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी80 (MT6769V/CT) एसओसी दिया जाएगा। बेन्चमार्क साइट के मुताबिक कहा जा रहा है कि फोन में कम से 6 जीबी रैम होगी। इसके अलावा गीकबेन्च लिस्टिंग में अभी इस फोन की और कोई स्पेसिफिकेशन नहीं बताई गई है। हालांकि पिछले दिनों सामने आया था कि फोन में 6.6 इंच की एचडीप्लस एमोलेड डिस्पले होगी जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz होगा। इसमें 5000mAH की बैटरी होगी और 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
 

Samsung Galaxy A22 5G specifications (expected)

Samsung Galaxy A22 5G को US FCC साइट पर मॉडल नम्बर SM-A226B के साथ देखा गया है। 91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार इसकी कथित स्पेसिफिकेशन साइट पर मौजूद हैं जिसमें इसके अंदर 5,000mAh बैटरी और 15W फास्ट चार्जिंग भी बताई गई है। फोन में ड्यूल बैंड वाइ-फाई, 5जी और ड्यूल सिम सपोर्ट होगा।

इस सप्ताह की शुरूआत में Samsung Galaxy A22 5G को Bluetooth SIG साइट पर पांच अलग अलग वेरिएंट्स में देखा गया था और इसके अंदर Bluetooth v5.0 भी बताया गया था। अनुमान है कि इस फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 एसओसी होगा।
Advertisement

Samsung Galaxy A22 4G और Galaxy A22 5G के अधिकारिक लॉन्च की जानकारी अभी सामने आना बाकी है। मगर कुछ खबरों में कहा गया था कि यह फोन 2021 की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकता है। देखा जाए तो सामने आ रहे लीक से यह बात काफी हद तक स्पष्ट हो जाती है कि यह फोन बहुत जल्द ही मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.