Samsung Galaxy A21s भारत में आज 12.30 बजे होगा लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A21s हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 17 जून 2020 11:37 IST
ख़ास बातें
  • 5,000 एमएएच से लैस है Samsung Galaxy A21s
  • सैमसंग गैलेक्सी ए21एस में मिलेगा 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • भारत से पहले यूनाइटेड किंगडम (UK) में लॉन्च हो चुका है फोन

फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा, वो हैं ब्लैक, ब्लू और व्हाइट।

Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन को आज भारत में दोपहर 12.30 बजे लॉन्च किया जाएगा, यह फोन इससे पहले पिछले महीने में यूनाइटेड किंगडम (UK) में लॉन्च किया गया था। बता दें, यह Galaxy A21 का ही अगला वर्ज़न है, जिसे अप्रैल में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए21एस के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की करें, तो यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। इसमें इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित है। सैमसंग गैलेक्सी ए21एस मिड-टायर स्मार्टफोन है, जिसमें कई प्रभावशाली स्पसिफिकेशन दिए गए हैं।
 

Samsung Galaxy A21s price in India (expected)

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस की भारतीय कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है, लेकिन बात अगर यूनाइटेड किंगडम की कीमत की करें, तो वहां यह स्मार्टफोन GBP 179 (लगभग 17,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च हुआ था। यह कीमत स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके अलावा यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा, वो हैं ब्लैक, ब्लू और व्हाइट।

गैलेक्सी ए21 एस की भारतीय कीमत का खुलासा आज 12..30 बजे लॉन्च के साथ हो जाएगा।
 

Samsung Galaxy A21s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

Samsung Galaxy A21s में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन का डाइमेंशन 75.3 x 163.6 x 8.9 मिलीमीटर है और भार 191 ग्राम।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  2. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  6. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  7. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  8. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  9. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  10. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.