Samsung Galaxy A21s भारत में 17 जून को होगा लॉन्च, ये होंगी खूबियां

Samsung Galaxy A21s के कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन आपको ब्लैक, ब्लू और व्हाइट विकल्प में उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 15 जून 2020 13:32 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A21s में मौजूद है 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • गैलेक्सी ए21एस फोन में मिलेगा 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले
  • कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है

Samsung Galaxy A21s में मिलेगी लॉन्ग लास्टिंग बैटरी

Samsung Galaxy A21s स्मार्टफोन भारत में 17 जून को लॉन्च किया जाएगा, Samsung ने ट्विटर के जरिए से आज यह जानकारी सार्वजनिक की। बता दें, गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन इससे पहले पिछले महीने यूनाइटेड किंगडम (UK) में सैमसंग की किफायती A सीरीज़ के नए एडिशन के तौर पर लॉन्च हुआ था। इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी शामिल है। यह फोन आपको तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा इसके अलावा इसमें फेस रेकग्निशन और 15 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है। फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 

Samsung Galaxy A21s price in India

Samsung ने सोमवार को ट्वीट के जरिए लॉन्चिंग की जानकारी दी, हालांकि कंपनी के इस ट्वीट से आगामी Galaxy A21s स्मार्टफोन की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। यूनाइटेड किंगडम में यह स्मार्टफोन GBP 179 (लगभग 17,000 रुपये) की कीमत में लॉन्च हुआ था।
Advertisement
 
 
इसके अलावा यह भी साफ नहीं है कि गैलेक्सी ए21एस स्मार्टफोन की सेल लॉन्च के तुरंत बाद ही शुरू होगी या फिर सेल के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। ज्यादा जानकारी का खुलासा 17 जून को ही हो पाएगा। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन आपको ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
 

Samsung Galaxy A21s specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए21एस हैंडसेट में 6.5 इंच का एचडी+ (720X1600 पिक्सल) इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI पर चलता है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

Samsung Galaxy A21s में पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। यहां एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर मौज़ूद है।

स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है। यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और यह फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी से लैस है। फोन का डाइमेंशन 75.3 x 163.6 x 8.9 मिलीमीटर है और भार 191 ग्राम।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  9. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.