Samsung Galaxy A20s की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

Samsung ने सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। पहले यह वेरिएंट 11,999 रुपये में बिकता था।

विज्ञापन
अपडेटेड: 14 जनवरी 2020 13:54 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A20s की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये हो गई
  • Samsung Galaxy A20s का पावरफुल वेरिएंट 13,999 रुपये में बिकता रहेगा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं

Samsung Galaxy A20s तीन रियर कैमरों से है लैस

Samsung Galaxy A20s को बीते साल अक्टूबर महीने में भारतीय मार्केट में उतारा गया था। गैलेक्सी ए20एस हैंडसेट 2019 में ही लॉन्च हुए Galaxy A20 का अपग्रेड वर्जन है। लॉन्च के वक्त इसकी शुरुआती कीमत 11,999 रुपये तय की गई थी। लेकिन अब Samsung ने सैमसंग गैलेक्सी ए20एस का दाम कम करने का फैसला किया है। अब ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में ही खरीद पाएंगे। Galaxy A20s की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन एचडी+ डिस्प्ले और तीन रियर कैमरों से लैस है। Samsung ब्रांड के इस फोन को डॉल्बी एटमॉस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी के साथ उतारा गया है और यह 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
 

Samsung Galaxy A20s price in India

Samsung ने सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की है। पहले यह वेरिएंट 11,999 रुपये में बिकता था। लेकिन अब Samsung Galaxy A20s की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये हो गई है। वहीं, इसके 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहले की ही तरह 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। यानी कोई बदलाव नहीं। सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के तीन कलर वेरिएंट हैं- ब्लैक, ब्लू और ग्रीन।
 

Samsung Galaxy A20s Specifications

डुअल-सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए20एस Android 9 Pie पर आधारित वन यूआई पर चलता है। फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इनफिनिटी-वी डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए गैलेक्सी ए20एस में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ 4 जीबी तक रैम है।  

अब बात Galaxy A20s Camera सेटअप की। फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और डेप्थ सेंसिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए20एस के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं, एक 32 जीबी और दूसरा 64 जीबी। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 512 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/ जी/ एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन के पिछले हिस्से में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी जगह मिली है। सैमसंग Galaxy A20s में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो यह 163.3x77.5x8.0 मिलीमीटर और वजन 183 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.