Samsung Galaxy A13 का प्रोडक्शन भारत में हुआ शुरू! स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक...

रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े लोगों का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A13 4G स्मार्टफोन का प्रोडक्शन कंपनी की ग्रेटर नोएडा फैक्टरी में शुरू कर दिया गया है। इस फोन में ग्लॉसी फिनिश के साथ प्लास्टिक रियर पैनल दिया जा सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 11:40 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A13 में मिलेगा वर्टिकली स्थित कैमरा सेटअप
  • सैमसंग गैलेक्सी ए13 4जी का मॉडल नंबर SM-A135F हो सकता है
  • फोन का 5जी वेरिएंट भी ला सकती है कंपनी
Samsung Galaxy A13 4G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को वेब पर स्पॉट किया गया है। इस नए Samsung स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप और प्लास्टिक बिल्ड के साथ आएगा। हालांकि, Samsung ने फिलहाल इस स्मार्टफोन से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है, लेकिन बताया जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी ए13 4जी स्मार्टफोन का प्रोडक्शन भारत में शुरू कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए13 4जी फोन को लेकर अटकलें हैं कि इसके 5जी वेरिएंट पर भी काम चल रहा है।

91Mobiles की रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े लोगों का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Samsung Galaxy A13 4G स्मार्टफोन का प्रोडक्शन कंपनी की ग्रेटर नोएडा फैक्टरी में शुरू कर दिया गया है। इस फोन में ग्लॉसी फिनिश के साथ प्लास्टिक रियर पैनल दिया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए13 4जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें वर्टिकली अलाइंड क्वाड रियर कैमरा सेटअप और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद होगा। फोन में ऑडियो के लिए 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। इसके अलावा, गैलेक्सी ए13 4जी में कथित रूप से पावर बाटन और वॉल्यूम रॉकर दाएं किनारे पर स्थित होगा, जबकि लाउडस्पीकर ग्रिल बॉटम में मौजूद होगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए13 4जी फोन से जुड़ी अन्य जानकारी साफ नहीं है।
Advertisement

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए13 4जी फोन मॉडल नंबर SM-A135F के साथ आएगा, जबकि इसके 5G वेरिएंट का मॉडल नंबर SM-A136B होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए13 5जी को लेकर यह भी अटकलें है कि यह कंपनी का सबसे सस्ता 5जी फोन होने वाला है। इसको लेकर यह भी खबरे हैं कि इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर मिलेगा।

गैलेक्सी ए13 5जी की कुछ आधिकारिक दिखने वाली तस्वीरें ऑनलाइन सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखा गया था। यह फोन Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.