Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07s लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 सितंबर 2026 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A07s में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy A07s में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy A07s को 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है।

Samsung Galaxy A07s में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में नया बजट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A07s लॉन्च कर दिया है। Samsung के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो जी-सीरीज चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि लंबे समय तक चल सकती है। Galaxy A07s के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यहां हम आपको Galaxy A07s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy A07s Price

Samsung Galaxy A07s के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JOD 119 (लगभग 16,000) और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत JOD 149 (लगभग 20,000) है। यह फोन बिक्री के लिए जॉर्डन में सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध है। इस फोन को ब्लैक, ग्रीन और लाइट वायलेट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy A07s Features & Specifications

Samsung Galaxy A07s में 6.7 इंच की HD+ PLS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 16.7 मिलियन कलर्स हैं। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI के साथ आता है। कंपनी 6 ओएस अपग्रेड का वादा करती है। Samsung के इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक हीलियो जी99+ चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A07s के रियर में 10x डिजिटल जूम कैपेसिटी के साथ f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। Samsung का यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4G LTE, ड्यूल बैंड वाई-फाई,ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, GLONASS, BeiDou, Galileo और QZSS दिया गया है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। वहीं अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल है। डाइमेंशन के मामले में की लंबाई 167.4 मिमी, चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 7.6 मिमी और वजन 188 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  15. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  16. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  17. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  3. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  4. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  5. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  6. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  7. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.