Samsung Galaxy A06 फोन 6GB रैम, मीडियाटेक Helio G85 के साथ होगा लॉन्च! BIS पर आया नजर

अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A05 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 जुलाई 2024 09:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।
  • अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A05 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा।
  • यह फोन एक डुअल सिम सपोर्टेड डिवाइस होगा।

अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A05 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा।

Samsung Galaxy A सीरीज में अगला स्मार्टफोन Galaxy A06 भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। Galaxy A06 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में यहां ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन कुछ महत्वपूर्ण बातें यहां पता चलती हैं। यह अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A05 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होगा। 

Samsung Galaxy A06 लॉन्च से पहले भारतीय सर्टीफिकेशन अथॉरिटी, ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर स्पॉट हुआ (via)है। फोन का BIS पर नजर आना बताता है कि यह डिवाइस भारत में बहुत जल्द लॉन्च होने वाला है। यहां पर Samsung Galaxy A06 स्मार्टफोन SM-A065F/DS मॉडल नम्बर के साथ लिस्टेड है। लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है सिवाय इसके कि यह फोन एक डुअल सिम सपोर्टेड डिवाइस होगा। 

हाल ही में आए कुछ लीक्स और सर्टिफिकेशन जैसे Geekbench, Wi-Fi Alliance आदि से इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चल जाता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में बेसिक Wi-Fi कनेक्टिविटी फीचर होगा। Galaxy A06 स्मार्टफोन में MediaTek Helio G85 चिपसेट देखने को मिल सकता है। जिसके साथ में 6GB रैम की पेअरिंग देखने को मिल सकती है। इसके बेंचमार्क स्कोर्स इशारा करते हैं कि डेली यूज के लिए यह फोन एक बैलेंस्ड परफॉर्मेंस डिलीवर कर सकता है। 
 

Samsung Galaxy A05

Samsung Galaxy A05 में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन MediaTek हीलियो G85 के साथ आता है। डिवाइस में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फेस अनलॉक फीचर है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy A05 के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। फ्रंट में फोन 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस है। इसमें 4GB+64GB और 6GB+128GB वेरिएंट्स आते हैं। Galaxy A05 फोन Light Green, Silver और Black कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  3. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
  4. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
  5. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
  6. Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा
  9. Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!
  10. 7000mAh बैटरी वाला Motorola फोन Rs 7500 तक सस्ता मिल रहा, जानें बेस्ट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.