Samsung Blue Fest Sale में कई Samsung स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट

Samsung की Blue Fest Sale में डिस्काउंट ऑफर्स के साथ और भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। चुनिंदा बैंक के कार्ड के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 18 मार्च 2020 11:13 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग की ब्लू फेस्ट सेल का है आज आखिरी दिन
  • Samsung Galaxy Watch पर मिल रहा है 4,000 का डिस्काउंट
  • 13,990 रुपये के गैलेक्सी बड्स+ मिल रहे हैं 11,990 रुपये में

Blue Fest sale में Samsung Galaxy S9 बिक रहा है 26,999 रुपये में

Samsung की Blue Fest Sale में Samsung Galaxy S9 की कीमत में जबरदस्त कटौती हुई है, कंपनी के इस 2018 फ्लैगशिप फोन को महज 26,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 6 दिनों की इस सेल को कंपनी की वेबसाइट पर आयोजित किया गया है। 18 मार्च सेल का आखिरी दिन है। इस सेल में डिस्काउंट ऑफर्स के साथ और भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं, जैसे कि ICICI, Axis और RBL Bank बैंक कार्ड धारकों को 10 प्रतिशत कैशबैक मिल रहा है। गैलेक्सी एस9 के अलावा सैमसंग के कई दूसरे स्मार्टफोन जैसे Samsung Galaxy M30s, Samsung Galaxy S10 Lite और Samsung Galaxy S20 पर भी भारी छूट दी जा रही है। इसके साथ वियरेबल प्रोडक्ट पर भी डिस्काउंट ऑफर उपलब्ध है।
 

Offers on Mobiles

Samsung की Blue Fest sale में Samsung Galaxy S9 की कीमत 26,999 रुपये तय की गई है। वहीं, Galaxy M30s फोन 12,999 रुपये के डिस्काउंट प्राइस में उपलब्ध है, जिसकी असल कीमत 15,500 रुपये है। वहीं, दूसरी तरफ ब्लू फेस्ट सेल में Galaxy M31 की कीमत 16,499 रुपये से घटाकर 15,999 कर दी गई है।
Advertisement

गैलेक्सी एस9 के अलावा, सैमसंग की इस सेल में Galaxy S10 Lite की कीमत में 4,000 रुपये की कटौती की गई है। कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप लाइनअप फोन Samsung Galaxy S20 पर 7,001 रुपये की छूट दी गई है, जिसकी असल कीमत 74,000 रुपये थी लेकिन इस सेल में यह फोन आपको महज़ 66,999 रुपये में मिल जाएगा।

स्मार्टफोन के अलावा, सैमसंग ब्लू फेस्ट सेल में टीवी, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव, हेडफोन्स, स्पीकर्स और एक्सेसरीज़ जैसे गैलेक्सी बड्स+, सैमसंग पावर बैंक और गैलेक्सी वॉच पर भी भारी छूट दी जा रही है
Advertisement
 

Galaxy Buds+, Galaxy Watch available on sale

सैमसंग ब्लू फेस्ट सेल में सैमसंग गैलेक्सी बड्स+ की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती हुई है, जिसकी असल कीमत 13,990 रुपये थी लेकिन इस सेल में यह आपको केवल 11,990 रुपये में मिलेंगे। गैलेक्सी वॉच एलटीई के 34,990 रुपये की कीमत में 4,000 रुपये की छूट दी जा रही है, यानी अब यह वॉच आपको 30,990 रुपये में मिलेगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  2. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  5. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  6. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  7. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  8. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  9. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  10. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.