Samsung Galaxy M01 Core हो सकता है Samsung Galaxy A01 Core का रीब्रांडेड वर्ज़न

Samsung, गैलेक्सी एम01 कोर को उन मार्केट में उतार सकती है, जहां गैलेक्सी ए01 कोर को पेश करने की योजना बनाई जा रही थी। हमनें इससे पहले कुछ चीनी कंपनियों की इस तरह की स्ट्रेटजी को देखा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 जुलाई 2020 12:32 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M01 Core का मॉडल नंबर SM-M013F है
  • MediaTek MT6739 प्रोसेसर सकता है Samsung Galaxy A01 Core में
  • गैलेक्सी एम01 कोर को मिला ब्लूटूथ एसआईजी और वाई-फाई अलाइंस सर्टिफिकेशन

Samsung के दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन एक-जैसे

Samsung Galaxy M01 Core स्मार्टफोन पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। माना जा रहा था कि यह स्मार्टफोन कंपनी के लाइनअप में कुछ नए बदलाव लेकर आएगा। लेकिन अब Google पर अपडेट हुई लिस्टिंग से इशारा मिला है कि Samsung का यह आगामी स्मार्टफोन ब्रांड-न्यू मॉडल नहीं होगा, बल्कि यह तो Galaxy A01 Core का ही रीब्रांडेड वर्ज़न होगा जो कि खुद लंबे समय से लॉन्चिंग को लेकर खबरों में बना हुआ है। इससे अलग सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि यह नया सैमसंग फोन रीमूवेबल बैटरी के साथ आएगा।

Google की एंड्रॉयड सपोर्टेड डिवाइस की लिस्ट से मालूम चला है कि Samsung Galaxy M01 Core वाकई में Samsung Galaxy A01 Core के रीब्रांडेड वर्ज़न के तौर पर आएगा। जिसकी जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई है। लिस्टिंग में अलग SM-M013F मॉडल नंबर लिस्ट किया गया है, जो कि Galaxy A01 Core के मॉडल नंबर SM-A013F और SM-A013G जैसा ही है। हालांकि, इतने छोटे से बदलाव का मतलब यह नहीं है कि हमें दोनों ही मॉडल में बिल्कुल अलग ही स्पेसिफिकेशन प्राप्त हों।
 


Samsung, गैलेक्सी एम01 कोर को उन मार्केट में उतार सकती है, जहां गैलेक्सी ए01 कोर को पेश करने की योजना बनाई जा रही थी। हमनें इससे पहले कुछ चीनी कंपनियों की इस तरह की स्ट्रेटजी को देखा है।
Advertisement

आपको बता दें, मॉडल नंबर SM-M013F हाल ही में गूगल लिस्टिंग और वाई-फाई अलाइंस सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ था। इस लिस्टिंग से मालूम चला था कि सैमसंग का नया फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें डुअल-बैंड वाई-फाई सपोर्ट भी मौजूद होगा।

माना जा रहा है कि गैलेक्सी एम01 कोर और गैलेक्सी ए01 कोर में एक जैसे हार्डवेयर होंगे, तो ऐसे में हमें Galaxy M सीरीज़ मॉडल के ओवरव्यू के लिए अन्य सर्टिफिकेशन लिस्टिंग की जरूरत नहीं है। संभावना है कि इसमें भी वही स्पेसिफिकेशन लिस्ट होंगे, जो गैलेक्सी ए01 कोर में दिए जाएंगे।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A01 Core specifications (rumoured)

SamMobile की रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी ए01 कोर के कुछ कथित स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, फोन में 5.3 इंच एचडी+ (720x1,480 पिक्सल) पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले आएगा। इसके अलावा यह फोन MediaTek MT6739 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.5 गीगाहर्ट्ज़ होगी। फोन में 1 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। गैलेक्सी ए01 कोर में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

गैलेक्सी ए01 कोर में 3,000 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी दी जाएगी। फोन Android 10 (Go edition) पर काम करेगा।
Advertisement

अगर हम पुरानी रिपोर्ट्स के स्पेसिफिकेशन को देखें, तो फोन में मोटे बेजल्स के साथ 3.5 एमएम का हेडफोन जैक दिया जाएगा। पहले लीक हुए रेंडर से जानकारी मिली थी कि फोन दो कलर वेरिएंट में आएगा। इसके अलावा फोन ब्लूटूथ एसआईजी और वाई-फाई अलाइंस साइट पर लिस्ट हो चुका है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.