Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च होगा 16 जून को, 7560mAh बैटरी, 100W चार्जिंग से होगा लैस!

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है जो कि 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जून 2026 19:46 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिल सकता है।
  • फोन में 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम भी बताया गया है।
  • फोन में मीडियाटेक का Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर होगा।

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है

Photo Credit: Amazon

Redmi Turbo 5 को कंपनी अब भारत में लॉन्च करने जा रही है। यह फोन चीन में जनवरी 2026 में लॉन्च किया गया था जिसका अब भारत लॉन्च भी टीज कर दिया गया है। Redmi Turbo 5 को कंपनी Amazon पर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने 16 जून के लिए इसकी लॉन्च डेट टीज कर दी है। फोन में धांसू फीचर्स आने की अफवाहें हैं। स्पेसिफिकेशंस का अधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है। आइए जानते हैं टीजर से क्या पता चलता है अपकमिंग फोन के बारे में। 

Redmi Turbo 5 Launch Date in India

Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। कंपनी भारत में इसे 16 जून को लॉन्च करने जा रही है। जाने-माने टिप्स्टर संजू चौधरी ने X पोस्ट में इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। वहीं, Amazon पर भी कंपनी ने टीजर के माध्यम से धांसू फीचर्स का संकेत दिया है। 

Advertisement

Officially confirmed: REDMI Turbo 5 is launching on 16th June:

• 6.59” 1.5K 120Hz flat OLED
• MTK 8500 Ultra
• LPDDR5X + UFS 4.1
• 7560mAh + 100W
• 50MP LYT600 + 8MP UW
• 20MP OV20B
• Optical FPS, dual stereo speakers (1014D + 1115), X-axis linear motor, 5300mm² VC… pic.twitter.com/uWXnFqqoWw

— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) June 2, 2026

Redmi Turbo 5 Specifications (Expected)

Redmi Turbo 5 में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है जो कि 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होगा। फोन में फ्लैट पैनल मिलने वाला है। जबकि फ्रेम मेटल का हो सकता है। इस फोन में OLED डिस्प्ले बताया गया है। रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर होगा। फोन में LPDDR5X रैम बताई गई है और UFS 4.1 स्टोरेज होगी। इसमें 7560mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा। 

Advertisement

कैमरा की बात करें तो फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन सेंसर मिलने वाला है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा होगा। सेल्फी के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का कैमरा बताया गया है। अन्य फीचर्स में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। फोन में 5300mm² VC कूलिंग सिस्टम भी बताया गया है। 

Redmi Turbo 5 को कंपनी धूल, पानी आदि से सुरक्षा के लिए IP66/IP68/IP69 रेटिंग के साथ पेश कर सकती है। फोन की मोटाई 8.18mm बताई गई है। जबकि इसका वजन 204 ग्राम बताया गया है। फोन की प्राइसिंग को लेकर अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Polished and premium IP69K-rated design
  • Dolby Vision, HDR10+ certified display
  • Software feels fluid and smooth
  • Gaming-grade performance
  • Bad
  • Loaded with preinstalled third-party apps
  • Spammy notifications and ads
  • Average selfie and ultrawide cameras
  • Gets hot when using the camera app
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,540 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,268x2,756 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  3. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  7. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  8. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  9. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
  10. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.