Redmi Turbo 4 Pro लाएगा बड़ी बैटरी की क्रांति? मिल सकती है 7500mAh बैटरी, लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Turbo 4 Pro परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाला मॉडल हो सकता है, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2024 18:31 IST
ख़ास बातें
  • Turbo 4 Pro में 7400mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
  • फोन के Snapdragon 8s Elite चिपसेट के साथ आने की खबर है
  • हालिया लीक्स ने इसमें 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले शामिल होने का दावा किया था

Redmi Turbo 3 (ऊपर तस्वीर में) सीरीज के सक्सेसर के रूप में आ सकती है Turbo 4 सीरीज

Photo Credit: Redmi

Redmi Turbo 4 सीरीज को लेकर लीक्स ने तेजी पकड़ ली है। सीरीज में वेनिला मॉडल के साथ एक Pro मॉडल होने की संभावना है। अभी तक Turbo 4 के स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया जा रहा था, लेकिन अब इंटरनेट पर Turbo 4 Pro की डिटेल्स सर्कुलेट हो रही है। एक टिप्सटर ने दावा किया है कि अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन 7,500mAh की विशाल बैटरी लेकर आएगा। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने का भी दावा किया गया है।

चीन के पॉपुलर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने वीबो पर एक पोस्ट में Redmi Turbo 4 Pro की डिटेल्स को लीक किया है। टिप्सटर का दावा है कि Turbo 4 Pro को 7,500mAh की बैटरी मिलेगी। हालांकि, यह संभावना भी जताई गई है कि प्रोडक्शन-रेडी यूनिट में क्षमता को थोड़ा कम भी किया जा सकता है। लीक में फोन के 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होने की भी बात कही गई है। 

टिपस्टर का कहना है कि Turbo 4 Pro परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाला मॉडल होगा, जिसमें फ्लैट डिस्प्ले होगा। यह भी इशारा दिया गया है कि स्मार्टफोन बड़ी बैटरी के चलते मोटा और वजनी हो सकता है। आगे बताया गया है कि डिवाइस में टेलीफोटो लेंस नहीं होगा लेकिन इसमें एक अच्छा प्राइमरी कैमरा मिलेगा। 
 

स्मार्टफोन के अगले साल की पहली छमाही में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है। अपने हालिया लीक में समान टिप्सटर ने बताया ता कि Turbo 4 Pro में पहले बेजल्स के साथ 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन के Snapdragon 8s Elite चिपसेट के साथ आने की संभावना है।
Advertisement

रिपोर्ट्स इशारा देती हैं कि Redmi Turbo 4 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में Poco F7 सीरीज के रूप में पेश किया जा सकता है। हालिया लीक्स ने Poco F7 Pro में Redmi Turbo 4 Pro के समान स्पेसिफिकेशन्स बताए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.