Redmi ने भारत में लॉन्च किए दो पावर बैंक, कीमत 799 रुपये से शुरू

Redmi Power Bank के 10,000 एमएएच वेरिएंट की कीमत 799 रुपये है और 20,000 एमएएच वेरिएंट की कीमत 1,499 रुपये है। दोनों रेडमी पावर बैंक Mi.com, मी होम स्टोर्स और अमेज़न के जरिए खरीदें जा सकेंगे।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 11 फरवरी 2020 18:11 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Power Bank के 10,000 एमएएच वेरिएंट की कीमत 799 रुपये है
  • 20,000 एमएएच बैटरी वाला रेडमी पावर बैंक 1,499 रुपये में लॉन्च हुआ है
  • दोनों रेडमी पावर बैंक Mi.com, मी होम स्टोर्स और अमेज़न पर उपलब्ध होंगे

Redmi Power Bank के 10,000mAh मॉडल की भारत में कीमत 799 रुपये है

Redmi ने आज भारत में अपने दो पावरबैंक लॉन्च किए हैं। दोनों पावर बैंक रेडमी ब्रांडिंग के साथ आते हैं। इनमें से एक में 10,000 एमएएच क्षमता की बैटरी और दूसरे में 20,000 एमएएच क्षमता की बैटरी शामिल है। इनमें से 10,000 एमएएच मॉडल 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट करता है और 20,000 एमएएच मॉडल 18 वॉट तक की चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

दोनों नए पावर बैंक ब्लैक और व्हाइट्स रंग के विक्लपों में आते हैं और दोनों में डुअल इनपुट/आउटपुट पोर्ट शामिल है। इनमें यूज़र्स यूएसबी टाइप-ए और यूएसबी टाइप-सी दोनों केबल इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों डिवाइस टू-वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं और 12-लेयर की सर्किट प्रोटेक्शन के साथ आते हैं।
 

Redmi Power Bank price in India, availability

रेडमी पावर बैंक का 10,000mAh मॉडल 799 रुपये कीमत में लॉन्च किया गया है और इसके 20,000mAh मॉडल की कीमत 1,499 रुपये है। दोनों रेडमी पावर बैंक 18 फरवरी दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। दोनों पावर बैंक को Mi.com और कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स मी होम स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा ये दोनों Redmi Power Bank ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न पर भी बेचे जाएंगे। ग्राहक इन पावर बैंक के लिए GadgetsSheildz की वेबसाइट से कस्टम स्किन भी खरीद सकेंगे।
 

Redmi Power Bank specifications

डिज़ाइन के मामले में दोनों पावर बैंक एक समान हैं। दोनों रेडमी पावर बैंक ब्लॉक की शेप वाले डिज़ाइन के साथ आते हैं। दोनों पावर बैंक में डुअल यूएसबी टाइप-ए इनपुट पोर्ट, एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-सी आउटपुट पोर्ट शामिल हैं। Redmi Power Bank का 10,000 एमएएच वेरिएंट 10 वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और 20,000 एमएएच वेरिएंट 18 वॉट तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.