Xiaomi के नए रेडमी फोन में होगा ISRO का नेविगेशन सिस्टम NavIC

ISRO के NavIC सिसटम के साथ आने वाला यह Redmi स्मार्टफोन कंपनी की Redmi Note सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। इसमें स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 27 फरवरी 2020 13:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 में हो सकता है यह नेविगेशन सिस्टम
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ आ सकता है यह रेडमी फोन
  • Xiaomi ने अभी फोन के नाम और लॉन्च की तारीख पर बनाई है चुप्पी

NaVIC, इंडियन रिजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम (IRNSS) का एक ऑपरेशनल नाम है

स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम (NavIC) को अपने स्मार्टफोन का हिस्सा बनाने के लिए साल की शुरुआत से ही Xiaomi भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के साथ काम कर रही थी। अब Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने ऐलान कर दिया है कि भारत में अगला रेडमी फोन नाविक सपोर्ट के साथ लॉन्च होगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह दुनिया का पहला ऐसा फोन होगा जिसमें NavIC सिस्टम को फीचर किया जाएगा। हालांकि, शाओमी के इस नए फोन के नाम या मॉडल नंबर पर अभी भी पर्दा डला हुआ है।

मनु कुमार जैन ने ISRO के चेयरमैन के. सिवान के साथ अपनी कुछ तस्वीरें ट्वीट की हैं। जनवरी में इसरो से बातचीत के बाद Xiaomi ने घोषणा कर दी थी कि वह पहला ऐसा ब्रांड है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ नाविक सिस्टम को सपोर्ट करने वाला फोन लॉन्च करेगा।

 उम्मीद है कि मनु जैन द्वारा बताया गया यह नया रेडमी स्मार्टफोन लोकप्रिय रेडमी नोट सीरीज का हिस्सा होगा। देखा जाए तो Xiaomi ने बीते सालों में फरवरी महीने में Redmi Note 7 और Redmi Note 5 सीरीज लॉन्च की थी। कंपनी के रिलीज क्रम को देखें तो Redmi Note 9 (या प्रो वेरिएंट) सबसे योग्य फोन है, जो नाविक सपोर्ट के साथ लॉन्च हो।

 दूसरी तरफ, प्रतिद्वंद्वी कंपनी Realme ने अपने नए Realme 6 और Realme 6 Pro के लॉन्च की तारीख ज़ारी कर दी है, तो हम उम्मीद करते हैं कि शाओमी भी जल्द इसका जवाब देने मार्केट में जरूर उतरेगी।
Advertisement

NaVIC, इंडियन रिजनल नेविगेशन सेटेलाइट सिस्टम (IRNSS) का एक ऑपरेशनल नाम है। इसरो का दावा है कि आईआरएनएसएस को जमीन, वायु और जल नेविगेशन, डिजास्टर मैनजमेंट, व्हिकल ट्रैकिंग और फ्लिट मैनेजमेंट के साथ मोबाइल फोन के नेविगेशन के लिए बनाया गया है। नाविक प्राइमरी सर्विस एरिया में 20 मीटर (और उससे कम) तक की पोजिशनिंग की सही जानकारी देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi, NaVIC, ISRO, Manu Kumar Jain
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.