Redmi Note 9S लॉन्च, स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर से है लैस

रेडमी नोट 9एस की कीमत RM 799 (करीब 13,700 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल का दाम RM 899 (करीब 15,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 24 मार्च 2020 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है Redmi Note 9S में
  • रेडमी नोट 9एस की बैटरी 5,020 एमएएच की है
Redmi Note 9S को लॉन्च कर दिया गया है। जैसा कि पहले से अनुमान था, रेडमी नोट 9एस वाकई में इस महीने ही भारत में लॉन्च किए गए Redmi Note 9 Pro का रीब्रांडेड अवतार है। रेडमी नोट 9एस में आगे और पीछे की तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 9एस में चार रियर कैमरे हैं और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जिसे डिस्प्ले के मध्य में होल-पंच में जगह मिली है।
 

Redmi Note 9S price

रेडमी नोट 9एस की कीमत RM 799 (करीब 13,700 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन का 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल का दाम RM 899 (करीब 15,000 रुपये) है। Redmi Note 9S को ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ग्रे रंग में बेचा जाएगा।
Advertisement
 

Redmi Note 9S specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9एस एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है।  स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।
 

Redmi Note 9S  चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement

Xiaomi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9एस की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. पुरानी कीमत से भी सस्ता मिल रहा है iPhone 17, लिमिटेड स्टॉक के साथ यहां मिलेगी डील
  2. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  3. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  4. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  7. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  8. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  9. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  10. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.