Redmi Note 9 Pro खरीदने का है प्लान, अगली फ्लैश सेल इस दिन

 Redmi Note 9 Pro की अगली फ्लैश सेल Amazon और Mi.com पर 26 मई को आयोजित होगी। रेडमी नोट 9 प्रो की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है और हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 20 मई 2020 13:41 IST
ख़ास बातें
  • 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में बिकता है Redmi Note 9 Pro
  • Amazon और Mi.com पर दोपहर 12 बजे शुरू होती है फ्लैश सेल
  • 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप और Snapdragon 720G से लैस है फोन

Redmi Note 9 Pro की अगली फ्लैश सेल 26 मई को दोपहर 12 बजे शुरू होगी

Redmi Note 9 Pro की अगली फ्लैश सेल 26 मई को होगी। स्मार्टफोन हर हफ्ते फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है। रेडमी नोट 9 प्रो की लोकप्रियता बढ़ने के साथ स्मार्टफोन हर बिक्री में कुछ ही समय में आउट ऑफ स्टॉक हो जा रहा है। आखिरी बार यह स्मार्टफोन मंगलवार, 19 मई को फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया गया था और अब Redmi Note 9 Pro की अगली बिक्री एक हफ्ते बाद 26 मई को आयोजित होगी। रेडमी नोट 9 प्रो के लोकप्रिय होने का कारण इसकी उग्र कीमत और बेहतरीन हार्डवेयर है।

Redmi Note 9 Pro को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है। जैसा कि हमनें ऊपर बताया कि स्मार्टफोन कल यानी 19 मई को फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हुआ था और अब Redmi Note 9 Pro की अगली फ्लैश सेल मंगलवार, 26 मई को आयोजित होगी। रेडमी नोट 9 प्रो की यह फ्लैश सेल Amazon और Mi.com पर आयोजित होगी।
 

Redmi Note 9 Pro price in India

रेडमी नोट 9 प्रो (रिव्यू) की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। Redmi Note 9 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। पिछली फ्लैश सेल में ICICI बैंक कार्ड के जरिए स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट मिली थी। उम्मीद है कि अगली फ्लैश सेल में भी यह ऑफर बरकरार रहेगा।
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement


Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. iQOO Z11xa vs OnePlus Nord CE 6 Lite vs Moto G Max 5G: ₹30 हजार के अंदर कौन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंसान से भिड़ा Unitree का AI Robot, खुद भांपा अगला वार, बॉक्सिंग स्किल्स देखकर उड़ जाएंगे होश!
  2. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  3. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  4. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  5. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  6. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  7. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  8. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  9. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  10. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.