Redmi Note 8 Pro की तस्वीरें लीक, तीन रियर कैमरे व ग्रेडिएंट पैनल की मिली झलक

Redmi Note 8 Pro की तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। फोन की वास्तविक तस्वीरें लीक हुई हैं। प्रतीत होता है कि एक लड़का अपने हाथों में उस फोन को लिए विज्ञापन शूट करवा रहा था।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 अगस्त 2019 10:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 Pro में मिली ग्रेडिएंट फिनिश की झलक
  • फोन के पिछले हिस्से पर हैं तीन रियर कैमरे
  • 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर से हो सकता है लैस

Redmi Note 8 Pro की तस्वीरें लीक, तीन रियर कैमरे व ग्रेडिएंट पैनल की मिली झलक

Photo Credit: Twitter / Xiaomishka

Redmi Note 8 Pro की तस्वीर इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। फोन की वास्तविक तस्वीरें लीक हुई हैं। प्रतीत होता है कि एक लड़का अपने हाथों में उस फोन को लिए विज्ञापन शूट करवा रहा था। फिलहाल, रेडमी नोट 8 प्रो के बैकपैनल की तस्वीर सामने आई है। ऐसा लगता है कि यह ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है और यहीं पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को भी जगह मिली है।

Xiaomishka ने कथित रेडमी नोट 8 प्रो हैंडसेट की दो तस्वीरें ट्वीट की है। दोनों ही फोटो में एक लड़का अपने हाथों में एक फोन को पकड़े हुए है। दोनों ही तस्वीरों में फोन का बैक पैनल नज़र आ रहा है। फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप है। यह एक तरह से अपग्रेड है।

रेडमी नोट 7 प्रो को दो रियर कैमरे के साथ उतारा गया था। इसके अलावा तीन रियर कैमरों को टॉप पर सेंटर में जगह मिली है। जबकि रेडमी नोट 7 प्रो में यह बायीं तरफ था। फिंगरप्रिंट सेंसर अभी भी मध्य में ही है। तीन कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर की पोज़ीशन ऐसी है कि यह किसी कैपसूल जैसा लगता है।

रेडमी ब्रांड का लोगो भी वर्टिकल स्टाइल में फोन के पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। उम्मीद है कि Redmi Note 8 Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होना चाहिेए। यह फोटो ब्लर है। इसलिए कैमरा सेटअप के बगल में क्या लिखा है? यह साफ नहीं हो पाया है।
Advertisement

ऐसे में 64 मेगापिक्सल का कैमरा कयास मात्र है। यह पहला मौका है जब रेडमी नोट 8 प्रो की वास्तविक तस्वीर सामने आई है। कैमरे के हिसाब से यह बहुत बड़ा अपग्रेड है। फिलहाल, फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  2. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  3. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  4. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  5. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  6. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  7. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  8. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  9. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  10. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.