Redmi Note 8 को MIUI 11 अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi Redmi Note 8 के लिए जारी किया गया MIUI 11 अपडेट एंड्रॉयड 9 पाई पर ही आधारित है। यह अपडेट मिनिमलिस्टिक डिजाइन, डार्क मोड, वॉलपेपर कारोसेल, डायनामिक वीडियो वॉलपेपर, क्विक रिप्लाई, अपडेटेड मी फाइल मैनेजर के साथ आता है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2019 19:10 IST
ख़ास बातें
  • Xioami ने रेडमी नोट 8 को 13-29 नवंबर के बीच अपडेट देने का किया था वादा
  • Redmi Note 8 Pro को इस महीने मिल सकता है यह अपडेट
  • Redmi Note 8 को मिला अपडेट 664 एमबी का है

Xiaomi Redmi Note 8 है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

Xiaomi Redmi Note 8 इस्तेमाल करने वालों के खुशखबरी है। Xiaomi ने अपने इस लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन को MIUI 11 अपडेट देना शुरू कर दिया है। रेडमी नोट 8 को मीयूआई 11 अपडेट मिलने की जानकारी कई यूजर्स ने दी है। बता दें कि रेडमी नोट 8 यूज़र्स को मिलने वाला मीयूआई 11 अपडेट अपने साथ कई नए फीचर्स लाता है, लेकिन यह अब भी पुराने वर्ज़न की तरह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है। बता दें कि शाओमीअपडेट का काम कई चरणों में कर रही है। अभी फिलहाल कुछ एक रेडमी नोट 8 फोन अपडेट हुए हैं। अपडेट से जुड़ी कमियों को दूर करने के बाद अपडेट का काम बड़े स्तर पर शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान रेडमी नोट 8 यूजर्स को अपडेट का नोटिफिकेशन खुद ही मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 Pro का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें खासियत


फोन में जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट किया जा रहा है, उसका वर्ज़न नंबर MIUI 11.0.1.PCOINXM है। अपडेट 664 एमबी का है। यह दावा कई Redmi Note 8 यूज़र्स ने किया है। साझा किए गए कुछ चेंजलॉग के मुताबिक, मीयूआई 11 अपडेट एंड्रॉयड पाई आधारित है और न कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित जैसा कि कुछ यूजर्स उम्मीद कर रहे थे। मी कम्युनिटी फोरम के एक मॉडरेटर ने कहा है कि रेडमी नोट 8 के लिए पारशियल रोलआउट शुरू कर दिया गया है और अगर ये स्टेबल पाया जाता है तो पब्लिक तक पहुंचाया जाएगा। एक सुपर मॉडरेटर ने एक अन्य पोस्ट में रिकवरी रोम के लिए डाउनलोड लिंक शेयर किया था। अगर आपके पास रेडमी नोट 8 स्मार्टफोन है तो Settings > About Phone > System Update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 का नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, इस दिन होगी पहली सेल

रेडमी नोट 8 हाल ही में खबरों में था, क्योंकि Xiaomi ने इसके कॉसमिक पर्पल कलर वेरिएंट को भारत में उतारा था। याद करा दें कि मीयूआई 11 ग्लोबल स्टेबल रोम के भारत में लॉन्च के संबंध में शाओमी ने एक रोलआउट शेड्यूल जारी किया था। रेडमी नोट 8 तीसरे फेज का हिस्सा था जिसे कि नवंबर 13 से नवंबर 29 के बीच अपडेट किया जाना था। इसी तरह Redmi Note 8 Pro को चौथे फेज में अपडेट किया जाएगा जो कि 18 दिसंबर से शुरू होगा।

मीयूआई 11 के फीचर्स पर बात की जाए तो यह मिनिमलिस्टिक डिजाइन, डार्क मोड, वॉलपेपर कारोसेल, डायनामिक वीडियो वॉलपेपर, क्विक रिप्लाई, अपडेटेड मी फाइल मैनेजर के साथ आता है। शाओमी अपने रेडमी के20 और रेडमी के20प्रो हैंडसेट के लिए ऑलवेज ऑन डिस्प्ले कस्टमाइजेशन भी रोलआउट कर रही है जो एमोलेड स्क्रीन से लैस हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Redmi Note 8, MIUI 11, MIUI 11 Global ROM
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च
  2. Oppo Reno 16 सीरीज का लॉन्च से पहले हुआ खुलासा, जानें डिजाइन, फीचर्स से लेकर सबकुछ
  3. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google I/O 2026: Samsung Google के इंटेलिजेंट आईवियर पेश, जबरदस्त AI फीचर्स
  2. Motorola Razr Fold Sale in India: मोटोरोला के प्रीमियम फोल्डेबल फोन की सेल भारत में शुरू, Rs 12,500 तक बचत का मौका!
  3. Google I/O 2026: गूगल का नया AI Search हुआ ज्यादा स्मार्ट, फोटो-वीडियो से भी कर सकेंगे सर्च
  4. Google I/O 2026: ऑनलाइन शॉपिंग बदलने की तैयारी में Google, एक ही कार्ट में जुड़ेंगे सामान!
  5. U&i ने नए नैकबैंड, पावरबैंक, कार चार्जर किए लॉन्च, कीमत Rs 399 से शुरू
  6. Instagram पर कैसे पोस्ट करें Instants, यहां जानें सबकुछ
  7. Lenovo Legion Y70 (2026) हुआ 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 11 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन
  9. 20W आउटपुट वाला RGB ब्लूटूथ स्पीकर Asus Adol हुआ लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  10. Moto G37 vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.