Redmi Note 7 Pro को आज इन ऑफर्स के साथ खरदीने का मौका

Redmi Note 7 Pro Sale: रेडमी नोट 7 प्रो स्मार्टफोन भारत में आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानें हैंडसेट के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 जुलाई 2019 09:46 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 प्रो में डुअल कैमरा सेटअप है
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आता है Redmi Note 7 Pro
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है रेडमी नोट 7 प्रो में

Redmi Note 7 Pro को आज इन ऑफर्स के साथ खरदीने का मौका

Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन भारत में आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 7 प्रो की बिक्री ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर होगी। याद करा दें कि शाओमी ने रेडमी नोट 7 प्रो को इस साल फरवरी में भारतीय मार्केट में लॉन्च किया था। लॉन्च के बाद से वैसे तो रेडमी नोट 7 प्रो को फ्लैश सेल के जरिए बेचा जाता है लेकिन बीच में शाओमी ब्रांड का यह हैंडसेट ओपन सेल में भी उपलब्ध कराया गया था। रेडमी नोट 7 प्रो का नया 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आइए अब आपको रेडमी नोट 7 प्रो की भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन, सेल का समय और ऑफर्स के बारे में बताते हैं।
 

Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स

रेडमी नोट 7 प्रो (रिव्यू) के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 7 प्रो नेपट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में मिलता है।
Advertisement


रेडमी नोट 7 प्रो के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो जियो कैशबैक ऑफर मिल रहा है, 198 रुपये या उससे अधिक के रीचार्ज पर डबल डेटा बेनिफिट मिलेगा। टेलीकॉम कंपनी Airtel की तरफ से 1,120 जीबी तक डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगा। मी डॉट कॉम पर मी एक्सचेंज प्ला और जेस्ट मनी की ओर से 3 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है।
Advertisement
 

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो भी रेडमी नोट 7 की तरह “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी नोट 7 प्रो 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।
 

Redmi Note 7 Pro कैमरा

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7 Pro, Xiaomi, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.