Xiaomi Redmi Note 6 Pro, Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Asus ZenFone Max Pro M1 में कौन बेहतर?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 6 Pro को लॉन्च कर दिया है। शाओमी ब्रांड का यह हैंडसेट भारतीय बाजार में Asus ZenFone Max Pro M1, Realme 2 Pro और Nokia 6.1 Plus से मुकाबला करेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 24 नवंबर 2018 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट हुए हैं लॉन्च
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित रियलमी 2 प्रो के तीन वेरिेएंट हैं
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है नोकिया 6.1 प्लस में

Realme 2 Pro, Nokia 6.1 Plus और Asus ZenFone Max Pro M1 से कितना बेहतर है Redmi Note 6 Pro?

Xiaomi ने गुरुवार यानी 22 नवंबर को भारत में Redmi Note 6 Pro को लॉन्च किया था। Redmi Note 5 Pro का अपग्रेड वर्जन है शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो। Redmi Note 6 Pro की खायितों की बात करें तो यह फोन 19:9 डिस्प्ले और दो सेल्फी सेंसर के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर भी दो रियर कैमरे दिए गए हैं। शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो पी2आई कोटिंग के साथ आता है। यह लिक्विड रेपलेंट टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय है। Redmi Note 6 Pro भारतीय बाजार में Asus ZenFone Max Pro M1, Realme 2 Pro और Nokia 6.1 Plus से मुकाबला करेगा। हम आपको स्पेसिफिकेशन और कीमत के आधार पर सभी स्मार्टफोन के बीच का अंतर समझाएंगे।
 

Redmi Note 6 Pro बनाम Asus ZenFone Max Pro M1 बनाम Realme 2 Pro बनाम Nokia 6.1 Plus की भारत में कीमत

Xiaomi ने अपने Redmi Note 6 Pro के दो वेरिएंट भारतीय मार्केट में उतारे हैं। रेडमी नोट 6 प्रो के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। हैंडसेट की पहली सेल कल दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट Flipkart के अलावा कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com और मी होम स्टोर पर हुई। सेल के पहले दिन ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट दी जा रही थी। साथ ही एचडीएफसी बैंक कार्ड से भुगतान परर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिला। Redmi Note 6 Pro को ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा।

Realme 2 Pro की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बेचा जाएगा। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 15,990 रुपये है। Realme 2 Pro का सबसे पावरफुल वेरिएंट 17,990 रुपये का है। यह 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है। रियलमी 2 की तरह यह फोन भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर बेचा जाता है। ग्राहक हैंडसेट को ब्लैक सी, ब्लू ओसियन और आइस लेक रंग में खरीद सकते हैं।

Nokia 6.1 Plus की कीमत 15,999 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है। मार्केट में इसे ग्लॉस ब्लैक, ग्लॉस मिडनाइट ब्लू और ग्लॉस व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है। हैंडसेट को एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और नोकिया की अपनी वेबसाइट पर बेचा जाता है।


ZenFone Max Pro M1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। इसका 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये में बेचा जाता है। असूस का यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाता है। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Redmi Note 6 Pro vs Asus ZenFone Max Pro M1 vs Realme 2 Pro vs Nokia 6.1 Plus के स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलसीडी फुल स्क्रीन पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और कंपनी 86 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो हासिल करने में कामयाब रही है। स्क्रीन पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास है। स्मार्टफोन में 14एनएम ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। इसके साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

अब बात कैमरे की। Xiaomi Redmi Note 6 Pro में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल सेंसर का। रियर कैमरे डुअल पिक्सल ऑटोफोकस, 1.4 माइक्रोन पिक्सल्स और एआई पोर्ट्रेट 2.0 के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर भी दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर 20 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

Redmi Note 6 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, आईआर ब्लास्टर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4000 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.91x76.38x8.26 मिलीमीटर है और वज़न 182 ग्राम।    

डुअल-सिम Realme 2 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement


अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है।
Advertisement

Realme 2 Pro में लाइट एंड डिस्टेंस सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप और जियोमैगनेटिक सेंसर दिया गया है। रियलमी 2 प्रो का डाइमेंशन 156.7x74.0x8.5 मिलीमीटर है और इसका वज़न 174 ग्राम। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फीचर में यूएसबी ओटीजी, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ, 4जी वीओएलटीई और जीपीएस शामिल हैं।

Nokia X6 को सबसे पहले चीन में मई महीने में लॉन्च किया गया था और Nokia 6.1 Plus इसी हैंडसेट का एंड्रॉयड वन वेरिएंट है। इसका मतलब है कि डुअल-सिम (नैनो) Nokia 6.1 Plus एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.8 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में डिस्प्ले नॉच मौज़ूद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

Nokia 6.1 Plus डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसमें एआई फीचर दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। नोकिया 6.1 प्लस के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हैंडसेट में 3060 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट के चार्जर के साथ आता है। यह फोन की बैटरी को 30 मिनट में 50 फीसदी चार्ज कर देगा। ऐसा क्विक चार्ज 3.0 के कारण संभव होता है। हैंडसेट का डाइमेंशन 147.2x70.98x7.99 मिलीमीटर है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।
 
रियलमी 2 प्रो बनाम शाओमी रेडमी नोट 6 प्रो बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 (6 जीबी) बनाम नोकिया 6.1 प्लस

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.26 इंच5.99 इंच5.80 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल 20-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम
8 जीबी4 जीबी6 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3500 एमएएच4000 एमएएच5000 एमएएच3060 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1Androidएंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2280 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.265.995.80
रिज़ॉल्यूशन
1080x2340 पिक्सल1080x2280 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2280 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास--गोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919:918:919:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
409---

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
8 जीबी4 जीबी6 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256-2000400
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांनहीं--

कैमरा

रियर कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/1.7) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)12-मेगापिक्सल (f/1.9, 1.4-micron) + 5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0) + 5-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
हांहां--
रियर फ्लैश
हांहांएलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल (f/2.0)20-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.8-micron) + 2-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0)

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
ColorOS 5.2MIUI--

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन/एसी-802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
एनएफसी
नहींनहीं--
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहीं---
यूएसबी ओटीजी
हां--हां
माइक्रो यूएसबी
हांहां--
सिम की संख्या
2222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहां--
यूएसबी टाइप सी
---हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां---
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हां-हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हां-हांहां
जायरोस्कोप
हां-हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  2. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Amazon Freedom Sale 2026: टॉप सिक्योरिटी कैमरों की डील्स, कुछ की कीमत ₹1,799 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.