Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!

Redmi Note 18 5G का चीनी वेरिएंट 8,888mAh बैटरी के साथ आने वाला है। जबकि ग्लोबल मॉडल 8,100mAh बैटरी के साथ आने वाला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2026 09:56 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 18 5G का चीनी वेरिएंट 8,888mAh बैटरी के साथ आने वाला है।
  • फोन के चाइनीज वेरिएंट का कोडनेम mist बताया गया है।
  • फोन का मॉडल नम्बर M077CE बताया गया है।

Redmi Note 17 5G के अंदर 6.99 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 18 5G इससे पहले आए Redmi Note 17 5G का सक्सेसर होगा। फोन के लॉन्च से पहले इसकी बैटरी और चार्जिंग के बारे में बड़ा खुलासा सामने आ रहा है। Redmi Note 18 5G को एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है। फोन को कंपनी शुरुआती तौर पर चीन में लॉन्च कर सकती है। लीक में फोन के ग्लोबल वेरिएंट के डिटेल्स भी सामने आए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Redmi Note 18 5G पर कंपनी कथित तौर पर काम कर रही है। फोन जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन उससे पहले फोन को एक सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में देखा गया है। यहां पर इसकी बैटरी, चार्जिंग को लेकर अहम बातें कही गई हैं। टिप्स्टर PaperKing13 के अनुसार अपकमिंग स्मार्टफोन Redmi Note 18 5G में कुछ अलग देखने को नहीं मिलेगा। यह Redmi Note 17 5G का ही रिब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है। हालांकि बदलाव केवल बैटरी में बताया गया है। 

Advertisement

I remember my password! The Redmi Note 18 5G is a rebrand of the Note 17 5G, it just has a different battery: 8888mAh + 45W for China 8100mAh + 45W for global https://t.co/mPyVFHbqaD

— PaperKing13 (@paperking13) November 15, 2026

टिप्स्टर ने स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इस फोन के चाइनीज वेरिएंट का कोडनेम mist बताया गया है। फोन का मॉडल नम्बर M077CE बताया गया है। फोन का मार्केट नेम भी यहां बताया गया है। इसे Redmi Note 18, Redmi Note 18 5G और Poco M8 Power 5G कहा गया है। चीनी मॉडल की बैटरी और ग्लोबल मॉडल की बैटरी कैपिसिटी पुराने से बढ़कर बताई गई है। 

Redmi Note 18 5G का चीनी वेरिएंट 8,888mAh बैटरी के साथ आने वाला है। जबकि ग्लोबल मॉडल 8,100mAh बैटरी के साथ आने वाला है। दोनों ही मॉडल्स के साथ यहां 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। पुराने मॉडल Redmi Note 17 5G को देखें तो फोन के अंदर 6.99 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। फोन 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ रिलीज किया गया था। इसी तरह के स्पेसिफिकेशंस अपकमिंग Redmi Note 18 5G में भी बताए गए हैं। सीरीज में कथित तौर पर तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं जिनमें टॉप वेरिएंट Redmi Note 18 Pro Max हो सकता है। फोन 10,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and punchy OLED display
  • IP65-rated design
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy, two-handed design
  • Software interface stutters randomly
  • Plenty of presintalled apps and games
  • Poor GPU performance
  • Single bottom-firing speaker
  • Single 128GB storage variant
  • Hybrid SIM card tray for SD card expansion
  • Maximum 1080p 30 fps video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 4

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2396 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  2. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  3. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Pro खरीदें ₹4850 सस्ता! 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  8. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  9. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.