Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro Max के साथ Redmi Note 17 Pro लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 सितंबर 2026 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 17 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Redmi Note 17 Pro 5G में 9,000mAh की बैटरी मिलती है।

Redmi Note 17 Pro में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज भारतीय बाजार में Redmi Note 17 Pro Max के साथ Redmi Note 17 Pro लॉन्च कर दिया है। Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी को शामिल किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Note 17 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। यहां हम आपको रेडमी नोट 17 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 17 Pro 5G Price

Redmi Note 17 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 (प्रभावी कीमत ₹33,999) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 (प्रभावी कीमत ₹36,999) है। इस स्मार्टफोन की बिक्री शाओमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 17 सितंबर से शुरू होगी।

लॉन्च ऑफर के तहत एसबीआई कार्ड, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹5,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं HDB फाइनेंशियल सर्विसेज के किफायती पेमेंट ऑप्शन के जरिए ₹5,000 तक का 10% कैशबैक मिलेगा। Note 17 Pro सीरीज के साथ कई अतिरिक्त फायदे भी मिलते हैं, जैसे 3 महीने का यूट्यूब प्रीमियम लाइट और 200GB क्लाउड स्टोरेज के साथ 6 महीने का गूगल वन। इसके अलावा Jio यूजर्स ₹200 में OTT पास ले सकते हैं, जिससे उन्हें 16 प्रीमियम ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। साथ ही उन्हें ₹35,100 की कीमत वाले Google Gemini Pro के 18 महीने के फायदे भी मिलेंगे।

Redmi Note 17 Pro 5G Features & Specifications

Redmi Note 17 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 12-bit कलर डेप्थ और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले TÜV ट्रिपल आई प्रोटेक्शन के साथ हार्डवेयर लेवल लो ब्लू लाइट सॉल्युशन से लैस है। इसके अलावा वेट टच 2.0 से गीले होने पर भी बेहतर टच सुनिश्चित होता है। Note 17 Pro में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 मोबाइल प्लेटफॉर्म दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 67W हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69/K रेटिंग से लैस किया गया है। Note 17 Pro सीरीज में डबल 5 स्टार क्वालिटी सर्टिफिकेशन SGS और TÜV के साथ कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग से लैस है।

Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Note 17 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5P लेंस और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.4 अपर्चर, HDR और AI ब्यूटीफाई कैपेबिलिटीज के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।  कनेक्टिविटी विकल्पों में आईआर ब्लास्टर, 4G, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। कंपनी 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी का वादा करती है। इसमें कई क्रिएटिव फीचर्स जैसे कि लाइव मोमेंट्स, HDR, पोर्ट्रेट मोड, अल्ट्रा HD मोड, पैनोरमा, प्रीसेट्स के साथ प्रो मोड, ड्यूल वीडियो और अंडरवॉटर मोड मिलते हैं। अंडरवॉटर मोड OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi HyperOS 3 परफॉर्मेंस, बैटरी मैनेजमेंट और कनेक्टिविटी के मामले में सिस्टम-लेवल पर सुधार लाता है और साथ ही कम्पैटिबल Xiaomi डिवाइस पर एक स्मूद अनुभव प्रदान करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.