Redmi Note 17 Pro लॉन्च होने जा रहा 14 जुलाई को, 9000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ

Note 17 Pro फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है। Redmi के इस फोन में 9000mAh बैटरी दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 जुलाई 2026 14:35 IST
ख़ास बातें
  • यह 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होगा।
  • इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी।
  • डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी दी गई है।

Redmi Note 17 Pro का लॉन्च 14 जुलाई को होने जा रहा है।

Photo Credit: Redmi

Redmi अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज Redmi Note 17 को मार्केट में उतारने जा रही है। सीरीज में शामिल Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro के डिटेल्स लॉन्च से पहले बाहर आ गए हैं। खासतौर पर Redmi Note 17 Pro को लेकर चर्चा है। फोन 14 जुलाई को मार्केट में दस्तक देने जा रहा है। इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी मिलने वाली है। फोन में एक हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले बताया गया है। इसके अलावा और भी धांसू फीचर्स टीज किए गए हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Redmi Note 17 Pro का लॉन्च 14 जुलाई को होने जा रहा है। कंपनी घरेलू मार्केट में इस सीरीज को पेश करने वाली है। Redmi Note 17 Pro के मुख्य स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले सामने आ गए हैं। फोन में हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले मिलने वाला है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन से लैस होगा। इसमें 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस होगी। डिस्प्ले पर Gorilla Glass Victus 2 की सेफ्टी दी गई है। यह फाइव स्टार ड्रॉप रसिस्टेंस से लैस होगा। ब्रांड का दावा है कि 3 मीटर ऊंचाई से मार्बल पर गिरने से भी यह नहीं टूटेगा। 

Note 17 Pro फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है। Redmi के इस फोन में 9000mAh बैटरी दी गई है। यह Xiaomi Jinshajiang बैटरी के साथ पैक होकर आने वाला है। कंपनी का दावा है कि फोन सेग्मेंट की सबसे बड़ी बैटरी से लैस होकर आने वाला है। यह बैटरी TUV SUD फाइव स्टार मल्टीडाइमेंशनल बैटरी क्वालिटी सर्टिफिकेशन से लैस होगी। इसमें 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी होगा। फोन 22.5W वायरलैस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। 

इस फोन के साथ कंपनी ने एक खास बैटरी अपग्रेड प्रोग्राम की घोषणा की है। यह 5 साल के लिए वैध होगा। कंपनी का कहना है कि पहली सेल के दौरान फोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए यह मान्य होगा। अगर पहले चार सालों में बैटरी की परफॉर्मेंस 80 प्रतिशत से कम चली जाती है तो ग्राहक को बैटरी अपग्रेड फ्री मिलेगा। यानी दूसरी बैटरी मुफ्त में कंपनी देगी। इतना ही नहीं, यूजर को 9000mAh की बजाए 10,000mAh की बैटरी दी जाएगी। 

इसके अलावा फोन में IP66, IP68, IP69, और IP69K रेटिंग का सपोर्ट दिया गया है। दावा है कि यह 2 मीटर पानी में 72 घंटे तक रह सकता है। फोन में साउंड के लिए डुअल स्पीकर्स मिलने वाले हैं। कंपनी इसमें पावरफुल क्वालकॉम Snapdragon 6 सीरीज का चिपसेट इस्तेमाल करने वाली है। फोन के लॉन्च में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। जल्द इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ सकते हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  3. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  4. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  5. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  6. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  9. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  10. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.