Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

Xiaomi ने आज से Redmi Note 17 Pro की सेल भारत में शुरू कर दी है, जिसे इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 सितंबर 2026 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 17 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 17 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।
  • Redmi Note 17 Pro 5G में 9,000mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 17 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने आज से Redmi Note 17 Pro की सेल भारत में शुरू कर दी है, जिसे इस हफ्ते की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 चिपसेट से लैस किया गया है। Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी मिलती है। इसके अलावा यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। आइए रेडमी नोट 17 प्रो के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 17 Pro 5G Price

Redmi Note 17 Pro 5G की सेल आज से अमेजन और शाओमी की वेबसाइट पर शुरू हुई है। Note 17 Pro के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹36,999 और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹39,999 है। लॉन्च ऑफर में एसबीआई कार्ड, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹5,000 इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।

Redmi Note 17 Pro 5G Specifications

Redmi Note 17 Pro 5G में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED सुपर सनलाइट डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2772x1280 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 4 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में 9,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W हाइपर चार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए यह फोन IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग के साथ आता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 17 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। कंपनी 4 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी का वादा करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 4G, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, आईआर ब्लास्टर, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.