Redmi ने लॉन्च से पहले Note 15 Pro+ की डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग का किया खुलासा, यहां जानें

Xiaomi ने Redmi Note 15 Pro+ के कुछ फीचर्स का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro+ में माइक्रो कर्व्ड 6.83 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।
  • Redmi Note 15 Pro+ में IP66, IP68 और IP69K रेटिंग होगी।
  • Redmi Note 15 Pro+ में 7,000mAh की Xiaomi Jinshajiang बैटरी होगी।

Redmi Note 15 Pro+ में 7,000mAh की है।

Photo Credit: Weibo/Redmi

Redmi 21 अगस्त को एक बड़ा लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें Note 15 सीरीज स्मार्टफोन दस्तक दे सकते हैं। लॉन्च से पहले Xiaomi ने Redmi Note 15 Pro+ के कुछ फीचर्स का खुलासा किया है। Note 15 Pro+  में बड़े आर-एंगल डिजाइन वाली फुल डेप्थ माइक्रो कर्व्ड 6.83 इंच की डिस्प्ले मिलेगी। Note 15 Pro+ में 7,000mAh की Xiaomi Jinshajiang बैटरी भी होगी। यहां हम आपको Redmi Note 15 Pro+ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 15 Pro+ Specifications

Redmi Note 15 Pro+  में बड़े आर-एंगल डिजाइन वाली फुल डेप्थ माइक्रो कर्व्ड 6.83 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजॉल्यूशन 1.5K है। Redmi इसे बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए सुपर सनलाइट डिस्प्ले कहता है। डिस्प्ले की अधिकतम ब्राइटनेस 3200 निट्स है। सिक्योरिटी के लिए इसे Xiaomi ड्रैगन क्रिस्टल ग्लास से कवर किया गया है। Xiaomi का कहना है कि Note 15 Pro+ पहला स्मार्टफोन है जो एक साथ IP66, IP68 और IP69K रेटिंग से लैस है। इसे इंडस्ट्री का पहला 5 स्टार वाटरप्रूफ क्वालिटी सर्टिफिकेशन भी मिला है। नए IP69K स्टैंडर्ड का मतलब है कि यह फोन हाई प्रेशर, हाई टेंप्रेचर वाले पानी के जेट को झेल सकता है जो कि 80 डिग्री सेल्सियस पर 100 बार तक है। इसकी बदौलत यह मार्केट में सबसे मजबूत जल प्रतिरोधी स्मार्टफोन में से एक बन जाता है।

Redmi Note 15 Pro+ में 7,000mAh की Xiaomi Jinshajiang बैटरी भी है, जो पूरे दिन उपयोग की जा सकती है। कंपनी दावा करती है कि यह 1,600 चार्ज साइकल प्रदान करती है जो कि 5 साल तक चल सकती है। बैटरी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसके अलावा यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन 4 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ एड्रेनो 810 जीपीयू और 16GB तक रैम दी गई है।

Redmi नोट सीरीज में अपना पहला सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी लेकर आ रहा है जो सेल्युलर कवरेज न होने पर टेक्स्ट भेजने और रिसिव करने के लिए Beidou शॉर्ट मैसेजेस का सपोर्ट करता है। Redmi Note 15 Pro+ के साथ कंपनी Redmi Note 15 Pro भी लॉन्च करेगी, जिसके कुछ स्पेसिफिकेशन जैसे कि डिस्प्ले रेजॉल्यूशन और ब्राइटनेस और IP रेटिंग्स प्लस मॉडल से से मिलते-जुलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 15 Pro, Xiaomi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.