Redmi Note 14 4G MediaTek Helio G99 Ultra चिपसेट, 8GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च! सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर

Geekbench पर इस कॉन्फिगरेशन के साथ स्मार्टफोन मॉडल ने सिंगल-कोर टेस्ट में 732 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1976 स्कोर हासिल किया था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जनवरी 2025 20:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 4G मॉडल को Geekbench पर लिस्टेड देखा गया है
  • गीकबेंच पर इसे Android 14 और 7.48GB (8GB) रैम के साथ टेस्ट किया गया
  • इसे MediaTek Helio G99 Ultra चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है

Redmi Note 14 5G सीरीज (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 14 5G सीरीज को हाल ही में भारत में पेश किया गया था। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द Note 14 4G को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। स्मार्टफोन मॉडल को एक पॉपुलर बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर लिस्टेड देखा गया है, जिसके इसके परफॉर्मेंस स्कोर के साथ-साथ कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिलती है। Redmi Note 14 5G सीरीज में इससे पहले कंपनी वेनिला मॉडल के साथ Pro और Pro+ मॉडल को लॉन्च कर चुकी है। कुछ इसी तरह की लाइनअप के साथ 4G मॉडल्स को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। बेंचमार्किंग लिस्टिंग से इशारा मिला है कि Redmi Note 14 4G में 8GB रैम वेरिएंट भी मिलेगा और यह Android 14-बेस्ड UI के साथ शिप हो सकता है।

Redmi Note 14 4G मॉडल को Geekbench पर लिस्टेड देखा गया है। फोन को मॉडल नंबर 24117RN76G के साथ लिस्ट किया गया है, जिसे पहले भी कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। गीकबेंच पर मॉडल को Android 14 और 7.48GB (टिपिकल 8GB) रैम के साथ टेस्ट किया गया है। इसमें आठ कोर (छह कोर 2.0GHz पर और दो कोर 2.20GHz पर क्लॉक्ड) वाला प्रोसेसर मिलेगा, जिसका आर्किटेक्चर इसके MediaTek Helio G99 Ultra चिपसेट होने की ओर इशारा देता है।
Advertisement

Geekbench पर इस कॉन्फिगरेशन के साथ स्मार्टफोन मॉडल ने सिंगल-कोर टेस्ट में 732 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1976 स्कोर हासिल किया था। इसके अलावा, गीकबेंट लिस्टिंग अपकमिंग Redmi Note 14 4G के बारे में कोई अन्य जानकारी नहीं देती है।

हाल ही में समान मॉडल के रेंडर्स को लीक किया गया था, जिसमें फोन के रियर में चौकोर कैमरा आइलैंड दिखाई दिया था। इसमें वर्टिकली सेट दो बड़े कैमरा रिंग के साथ साइड में एक छोटा रिंग मौजूद था फ्लैश यूनिट को मॉड्यूल के अंदर ही रखा गया है। फोन को लाइट ग्रीन और लाइट पर्पल शेड में दिखाया गया था। रिपोर्ट का कहना था कि इसे ब्लैक कलर ऑप्शन में भी पेश किया जाएगा। फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले के साथ चारों ओर एक समान बेजल्स दिखाई दिए थे। वहीं, सेल्फी कैमरा के लिए सेंटर में होल-पंच कटआउट मौजूद था।
Advertisement

इसके अलावा, हाल ही में एक रिपोर्ट ने दावा किया था कि Note 14 4G के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत यूरोपीय मार्केट में लगभग 240 यूरो (लगभग 21,300 रुपये) होगी। यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि Redmi इस स्मार्टफोन मॉडल को एक से ज्यादा कॉन्फिगरेशन में पेश कर सकती है।
Advertisement

Redmi Note 14 4G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है, जिसपर Gorilla Glass 5 का प्रोटेक्शन दिया जा सकता है। फोन में 108MP का रियर मेन सेंसर मिल सकता है। इसमें 5500mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  2. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  4. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  5. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  2. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  4. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  5. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  6. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
  7. TCL P80, P80 Pro लॉन्च हुए 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ, IP68 रेटिंग, जानें कीमत
  8. Google Pixel 10 मिल रहा ₹13000 सस्ती कीमत पर, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Amazon में निकलीं 1.6 लाख नौकरियां, त्यौहारी सीजन में होंगी भर्तियां!
  10. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.