Redmi Note 13 Pro+ फोन 16GB तक रैम, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Note 13 Pro+ के बेस 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत 1,999 युआन (करीब 23,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by Nitesh Papnoi, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 19:50 IST
ख़ास बातें
  • Note 13 Pro+ चीन में 1,999 CNY (करीब 23,000 रुपये) से शुरू होता है
  • Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर चलता है फोन
  • इसमें 200MP Samsung ISOCELL HP3 1/1.4-इंच प्राइमरी रियर सेंसर मिलता है
Xiaomi ने गुरुवार को चीन में आयोजित किए एक इवेंट में Redmi Note 13 सीरीज को लॉन्च किया, जिसमें स्टैंडर्ड Note 13 के साथ Note 13 Pro और Note 13 Pro+ शामिल हैं। इनमें से आखिरी मॉडल सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल है। Redmi Note 13 Pro+ को IP68 रेटिंग मिली है और यह 200MP Samsung ISOCELL HP3 प्राइमरी रियर सेंसर के साथ आता है। कैमरा यूनिट OIS और EIS सपोर्ट से लैस आता है। इसमें MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट और 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

Redmi Note 13 Pro+ की कीमत, उपलब्धता

Redmi Note 13 Pro+ के बेस 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की चीन में कीमत 1,999 युआन (करीब 23,000 रुपये) है। इसका एक 12GB + 512GB स्टोरेज और एक 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट भी आता है, जिनकी कीमतें क्रमश: 2,199 युआन (करीब 25,400 रुपये) और 2,299 युआन (करीब 26,500 रुपये) है। स्मार्टफोन चीन में 26 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement
 

Redmi Note 13 Pro+ के स्पेसिफिकेशन्स

Redmi Note 13 Pro+ डुअल सिम फोन है, जो Android 13 पर आधारित MIUI 14 पर चलता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले HDR10 और Dolby Vision को भी सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट पर काम करता है, जिसे 16GB तक रैम के साथ जोड़ा गया है।

Redmi Note 13 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दिया गया है, जिसमें OIS और EIS सपोर्ट के साथ 200MP Samsung ISOCELL HP3 1/1.4-इंच प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2MP का तीसरा सेंसर शामिल है। इसमें इन-सेंसर जूम और 4x ऑप्टिकल लॉसलेस जूम के साथ तीन अलग-अलग फोकल लेंथ तक शूट करने की क्षमता है। स्मार्टफोन में आगे की तरफ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है।
Advertisement

Redmi Note 13 Pro+ में 512GB तक स्टोरेज शामिल है। फोन 5,000mAh बैटरी से लैस आता है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डिवाइस में कनेक्टिविटी ऑप्शन में USB-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, IR ब्लास्टर, 5G, WiFi 6, ब्लूटूथ 5.3 और NFC शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  3. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.