200MP कैमरा वाला Redmi फोन हुआ Rs 12 हजार से ज्यादा सस्ता! कंपनी ने इतनी गिराई कीमत

Redmi Note 13 Pro 5G फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 07:32 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • इसमें 200MP Ultra-High Res कैमरा मिलता है
  • फोन में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है।

Redmi Note 13 Pro 5G फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है।

Xiaomi की सब्सिडिएरी कंपनी Redmi का पॉपुलर फोन इन दिनों बेहद सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। कंपनी ने अपनी नोट सीरीज के धांसू फोन Redmi Note 13 Pro 5G की कीमत गिरा दी है। कंपनी इस फोन पर इन दिनों भारी छूट दे रही है। Redmi Note 13 Pro 5G का अधिकतम खुदरा मूल्य 28,999 रुपये होता है। लेकिन इन दिनों इस फोन को 17 हजार रुपये से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। इससे पहले फोन की कीमत इतनी सस्ती नहीं हुई थी। इसलिए आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह बेहतरीन मौका है। ऑफर डिटेल्स हम यहां पर आपको बता रहे हैं। 

Redmi Note 13 Pro 5G फोन को अब तक की सबसे सस्ती कीमत पर लिस्ट किया गया है। Xiaomi ने इस फोन 12 हजार रुपये से भी सस्ता कर दिया है। कंपनी के अधिकारिक रिटेल पेज पर फोन का MRP 28,999 रुपये है। लेकिन फिलहाल इस फोन को 16,800 रुपये में लिस्ट किया गया है। यानी कि फोन पर पूरे 12,100 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। रोचक बात यह है कि फोन पर यह सीधा डिस्काउंट दिया जा रहा है जो सभी के लिए उपलब्ध है। 

Redmi Note 13 Pro 5G के धांसू फीचर्स

Redmi Note 13 Pro 5G में कुछ बेहद कमाल के फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। यह फोन 6.67 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया गया है। सबसे बड़ी हाइलाइट, इसमें 200MP Ultra-High Res कैमरा मिलता है जिसमें Samsung ISOCELL HP3 सेंसर लगा है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेकंडरी लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जबकि तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर है। फोन 4K वीडियो 30fps पर शूट कर सकता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

फोन में Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है। साथ में 12 जीबी तक रैम वेरिएंट्स मिलते हैं और 256 जीबी तक स्टोरेज मिल जाती है। इसमें कंपनी ने 5100mAh की बड़ी बैटरी दी है। जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी मिलती है। साथ ही इसमें AI फेस अनलॉक सिक्योरिटी फीचर भी दिया गया है। इसे कंपनी ने धूल और पानी से बचाव के लिए IP54 रेटिंग दी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  3. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  3. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  4. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  6. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  7. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  8. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  9. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  10. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.