Redmi Note 13 5G के प्रदर्शन का गीकबेंच पर हुआ खुलासा, जानें सबकुछ

Redmi Note 13 5G में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2023 08:27 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 5G में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 13 5G के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi Note 13 5G में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी है।

Redmi Note 13 5G में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi China

Xiaomi ने हाल ही में चीनी बाजार में Redmi Note 13 सीरीज को लॉन्च किया है, जिसमें Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro और Note 13 Pro+ जैसे तीन मॉडल शामिल हैं। हम जानते हैं कि Redmi Note 13 5G ग्लोबल मार्केट में आने वाला है क्योंकि इसे हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन का चीनी वर्जन गीकबेंच पर नजर आया है, जिसमें इसके परफॉर्मेंस का पता चला है।

Redmi Note 13 5G का चीनी वेरिएंट मॉडल नंबर 2312DRAABC के साथ हाल ही में गीकबेंच पर नजर आया है, जिससे इसके परफॉर्मेंस का पता चला। यह फोन MediaTek Dimensity 6080 चिप पर बेस्ड है। बेंचमार्क टेस्टिंग में पता चला है कि इसमें हैवी टास्क के लिए 2.40 GHz पर चलने वाले दो परफॉर्मेंस कोर हैं और रोजाना के कार्यों के लिए 2.00 GHz  पर चलने वाले 6 अन्य कोर हैं। फोन के इस वर्जन में 8GB RAM दी गई है।

जहां तक ​​परफॉर्मेंस की बात है तो इस स्मार्टफोन ने गीकबेंच 6 के सिंगल-कोर टेस्ट में 769 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 2087 प्वाइंट हासिल किए। दूसरी ओर गीकबेंच 5 के सिंगल कोर टेस्ट में इसे 597 प्वाइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 1821 प्वाइंट मिले। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि गीकबेंच 5 की टेस्टिंग सिर्फ 6GB RAM वाले स्मार्टफोन पर की गई थी।


Redmi Note 13 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Redmi Note 13 5G में FHD+ रेजोल्यूशन के साथ 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 1,000 निट्स तक है। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 6080 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन अधिकतम 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो रेडमी नोट 13 5जी के रियर में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। बैटरी बैकअप के मामले में इस फोन में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.